Nokia 5.4 और Nokia 3.4 को इंडिया में जल्द किया जा सकता है लॉन्च, बन सकते हैं Realme-Xiaomi के गले की फांस
Xiaomi-Realme को काफी टक्कर देने के लिए इंडिया के मार्किट में जल्द ही नोकिया के दो लेटेस्ट मोबाइल फोंस को लॉन्च किया जा सकता है
Nokia 5.4 और Nokia 3.4 को HMD Global की ओर से इंडिया में नए मोबाइल फोंस की तरह लॉन्च किया जाने वाला है
HMD Global की ओर से इन दोनों ही फोंस को लेकर एक टीज़र जारी किया गया है, नोकिया के इन फोंस की होगी इन फोंस से टक्कर
Nokia 5.4 और Nokia 3.4 को इंडिया में जल्द ही लॉन्च किये जाने की जानकारी मिल रही है। आपको बता देते हैं कि Nokia के दो नए फोंस को नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से HMD Global द्वारा टीज़ किया जा रहा है। हालाँकि इन फोंस को लेकर टीज़र सामने आ चुका है लेकिन अभी तक इनके लॉन्च की असल डेट के बाते में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इस बारे में सही जानकारी नहीं है कि आखिर इन दोनों ही नोकिया मोबाइल फोंस को कब लॉन्च किया जाने वाला है, लेकिन ऐसा भी कहा जा सकता है कि इनके लॉन्च में अब ज्यादा देर नहीं बची है।
Discover new avenues with just a click. Be ready to #AddNewToYou. #Nokia3dot4 pic.twitter.com/VivWY06x6W
— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) February 4, 2021
Capture stunning memories to your heart’s desire. Make every moment last for a lifetime with Nokia 5.4. Coming soon. #Nokia5dot4 pic.twitter.com/uwzEd9h11Y
— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) February 8, 2021
Nokia 5.4 की इंडिया में लॉन्च डिटेल्स आई सामने
आपको बता देते है कि Flipkart पर नजर आ रहे लैंडिंग पेज की अगर बात करें तो यहाँ से सामने आ रहा है कि नोकिया 5.4 को जल्दी ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस आगमी नोकिया फोन के बारे में काफी जानकारी भी यहाँ मौजूद है, साथ ही इस मोबाइल फोन के फ्रंट और रियर डिजाईन को भी यहाँ देखा जा सकता है। हालाँकि इस लैंडिंग पेज से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल है कि आखिर इस मोबाइल फोन यानी नोकिया 5.4 को इंडिया में किस दिन लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि एक रिपोर्ट कुछ समय पहले सामने आई थी जिसके अनुसार यह देखा गया था कि नोकिया 5.4 को इंडिया में 10 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि कंपनी अभी भी इस बारे में कुछ नहीं कह रही है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन के साथ और भी सस्ते नोकिया 3.4 को भी पेश किया जा सकता है।
Nokia 5.4 की क्या हो सकती है इंडिया में प्राइस
अभी तक इंडिया में नोकिया 5.4 को लॉन्च नहीं किया गया है, इसलिए इसकी असल कीमत के बारे में तो कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरुर है कि इस मोबाइल फोन के ग्लोबल वैरिएंट के समान ही इसकी कीमत इंडिया में भी रहने वाली है। आपको देते है कि नोकिया 5.4 को यूरोप के बाजार में 4GB रैम और 64GB मॉडल में EUR 189 यानी लगभग Rs 16,600 में लॉन्च किया गया है। ऐसी ही कीमत इसकी इंडिया में भी हो सकती है। हालाँकि इसके 4GB रैम और 128GB मॉडल के लावा 6GB रैम और 64GB मॉडल की कीमत ग्लोबल लॉन्च पर भी घोषित नहीं की गई थी।
Nokia 5.4 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nokia 5.4 में 6.39 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है जो पंच-होल डिज़ाइन और थिन बेज़ेल के साथ आया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट मिल रहा है और यह 4GB+64GB, 6GB+64GB और 6GB+128GB वेरिएंट में आया है।
फोन के रियर पैनल पर चार कैमरा रखे गए हैं जिसमें 48MP प्राइमरी सेन्सर के साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। नोकिया ने सिनेमा मोड को भी पेश किया है जो 21:9 सिनेमाटिक फॉर्मेट में 24fps पर विडियो शूट करने की अनुमति देता है और यह 60fps तक जाएगा। इसके अलावा, विडियो के लिए OZO स्पेशल ऑडियो और विंड नोइज़ कैन्सलेशन ऑफर करता है।
Nokia 5.4 को एंडरोइड 10 पर लॉन्च किया गया है। यह एंडरोइड 11 रैडी डिवाइस है और इसे दो एंडरोइड OS अपडेट मिलेंगे। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेन्सर मिल रहा है और Nokia 5.4 को फेस अनलॉक मिल दिया गया है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है जिसे USB टाइप-C के ज़रिए 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile