Nokia का नया धांसू फोन जल्द भारत में लेगा एंट्री, कम्पनी ने किया टीज़
Nokia 3.4 के भारतीय लॉन्च को कम्पनी ने किया टीज़
Snapdragon 460 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा Nokia 3.4
Nokia 3.4 के बैक पर मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप
जल्द ही Nokia 3.4 भारत में एंट्री लेने वाला है. कम्पनी ने आधिकारिक तौर पर डिवाइस को टीज़ किया है. Nokia 3.4 ने सितम्बर 2020 में डेब्यू किया था और अफवाहें आई थी कि स्मार्टफोन को दिसंबर के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और अब कम्पनी ने खुलासा किया है कि Nokia 3.4 को आगामी हफ़्तों में भारत में पेश किया जाएगा.
SurveyNew things to discover right on your fingertips with the Nokia 3.4.
Are you ready to #AddNewToYou? #Nokia3dot4 pic.twitter.com/SckVEHLncn— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) February 3, 2021
Nokia 3.4 को Nokia 2.4 और Nokia Power Earbuds Lite के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया था लेकिन अभी TWS ईयरफोन्स के लॉन्च का कुछ पता नहीं चला है. Nokia 2.4 को भारत में Rs 10,399 में लॉन्च किया गया था. उम्मीद की जा रही है कि Nokia 3.4 की भारतीय कीमत Rs 10,000 से ऊपर रहेगी और फोन को मल्टीप्ल वेरिवेंट्स में लॉन्च किया जाएगा.
Nokia 3.4 के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर
नोकिया 3.4 मोबाइल फोन को 6.39-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फ़ो में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में आपको 3GB और 4Gb की रैम ऑप्शन भी मिल रहे हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी सेंसर तो मिल रही रहा है, इसके अलावा एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी इसमें मौजूद है, साथ ही इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा इस कैमरा को LED फ़्लैश से भी पेयर्ड किया गया है।
सेल्फी आदि के लिए फोन में आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है, यह कैमरा आपको फोन में मौजूद होल-पंच पर देखने को मिलने वाला है। Nokia 3.4 में आपको 32GB और 64GB स्टोरेज मॉडल मिल रहे है। इसके अलावा अगर आप इस स्टोरेज को बढ़ाना चाहते है तो आप बड़ी ही आसानी से माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसे बढ़ा सकते हैं, स्टोरेज को आप 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, यह 10W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में आपको गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
