Nokia 2.3 में मिलने वाला है 32GB Storage, इस दिन होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

€93.99 (लगभग Rs 7,500) हो सकती है कीमत

Nokia 2.3 जल्द होगा लॉन्च

Nokia 2.3 में मिलने वाला है 32GB Storage, इस दिन होगा लॉन्च

HMD Global अगली 5 दिसम्बर को नया नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है और जल्द होने वाले इस इवेंट में Nokia 8.2, Nokia 5.2 और Nokia 2.3 फोंस को लॉन्च किए जाने की सम्भावना है। लॉन्च से कुछ दिन पहले Nokia 2.3 को ऑनलाइन देखा गया है। इस एंट्री-लेवल smartphone को पहले भी लीक्स में देखा जा चुका है और डिवाइस को Nokia 2.2 के मुक़ाबले कुछ छोटे बदलावों के साथ लाया जाएगा और डिवाइस एंड्राइड गो प्रोग्राम का हिस्सा होगा। लिस्ट के हवाले से डिवाइस में मिलने वाले स्टोरेज का खुलासा हो गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokiapoweruser के मुताबिक, यह नया बजट स्मार्टफोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आएगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन की कीमत €93.99 (लगभग Rs 7,500) रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि Nokia 2.3 को €99 के दाम में पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन में 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी और इसे 3,920mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

पिछले लीक में जानकारी मिली है कि Nokia 2.3 ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट करेगा और इसे Nokia 7.2 जैसा डिज़ाइन एलिमेंट दिया जा सकता है और फोन को चारकोल, सियान ग्रीन और सैंड कलर्स में पेश किया जाएगा। फोन को क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 SoC चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा और फोन एंड्राइड पाई पर काम करेगा। Nokia 2.3 पॉलीकार्बोनेट मटेरियल के साथ एगा और डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आएगा।

Nokia 2.3 में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा और फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। HMD Global ने पिछले साल 5 दिसम्बर को Nokia 8.1 लॉन्च किया था और कम्पनी इस साल भी 5 दिसम्बर को इवेंट आयोजित कर रही है जहां Nokia 8.2 को पेश किया जाएगा। ऐसा हो सकता है कि कम्पनी Nokia 5.2 और Nokia 2.3 को भी इसी दिन लॉन्च किया जाएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile