Moto G7, Moto G7 Power और Motorola One के दाम हुए कम
Moto G7 अब Rs 14,999 में उपलब्ध
Moto G7 Power की कीमत हुई Rs 12,999
मोटोरोला ने अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी के इन फोंस में Moto G7, Moto G7 Power और Motorola One स्मार्टफोंस शामिल हैं।
Surveyऑफलाइन रिटेलर द्वारा इस कटौती की पुष्टि की गई है। Moto G7 से शुरुआत करें तो डिवाइस को अब Rs 14,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है जबकि लॉन्च के समय डिवाइस की कीमत Rs 16,999 रखी गई थी और बाद में डिवाइस की कीमत Rs 1,000 कम कर दी गई थी और इसकी कीमत Rs 15,999 हो गई थी।
अब Moto G7 Power पर आएं तो यह फोन अब Rs 12,999 की कीमत में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को शुरुआत में Rs 13,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा मोटोरोला ने अपने Motorola One स्मार्टफोन का दाम भी कम कर दिया है। इस फोन को भारत में Rs 13,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह फोन मात्र Rs 12,999 की कीमत में मिल रहा है।
Moto G7 स्पेकिफिकेशंस
Moto G7 को 6.24 इंच की फुल HD+ (2270×1080 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है जो 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 403ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है और डिस्प्ले के टॉप पर टियरड्रॉप नौच मौजूद है। स्मार्टफोन को ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 SoC द्वारा संचालित है जो 1.8GHz पर क्लोक्ड है और स्मार्टफोन में 4GB रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड पाई पर काम करता है।
Motorola के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है और इनका अपर्चर क्रमश: f/1.8 और f/2.2 है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। स्मार्टफोन में 64GB स्टोरेज दिया गया है जिसे microSD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 3,000mAh बैटरी दी गई है जो 15W टर्बोपॉवर फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Motorola One स्पेकिफिकेशंस
Motorola One स्मार्टफोन में 5.9 इंच की HD+ (720×1520 पिक्सल) मैक्स विज़न LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और इसे 2.5D गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दिय गया है। इस स्मार्टफोन के टॉप पर एक बड़ा नौच मौजूद है और यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 SoC, एड्रेनो 506 GPU, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है जिसे microSD कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 ओरियो पर काम करता है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका अपर्चर क्रमश: f/2.0 और f/2.4 है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है और स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है जो टर्बोपॉवर फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile