लेनोवो पेटेंट पर आधारित Motorola RAZR (2019) का कांसेप्ट हुआ लीक

लेनोवो पेटेंट पर आधारित Motorola RAZR (2019) का कांसेप्ट हुआ लीक

खास बातें:

  • RAZR के अगले वर्ज़न को Q2 2019 तक लाया जा सकता है
  • MWC 2018 में डिवाइस के आने के मिले थे संकेत
  • Android-powered smartphone के तौर पर हो सकती है RAZR की वापसी

 

ऐसी उम्मीद है कि इस साल के बीच में यानी Q2  2019 तक Motorola RAZR एक बार फिर नए अवतार में नज़र आये यानी इसकी अगली पीढ़ी का डिवाइस इस दौरान आ सकता है। RAZR काफी चर्चा में रहा है और लगभग 130 million units 2004 से 2008 के बीच बिक़े हैं। वहीँ 2016 में Motorola ने इस बात के संकेत एक वीडियो के ज़रिये दिया कि वह इस डिवाइस को एक बार फिर ला सकता है। Lenovo CEO Yang Yuanqing ने भी MWC 2018 में इस बात का संकेत दिया कि RAZR वापस आ रहा था। बीती जनवरी Wall Street Journal के मुताबिक डिवाइस  foldable Android-powered smartphone के तौर पर वापसी कर सकता है जिसकी कीमत $1,500  हो सकती है। इसके साथ ही यह भी सामने आया कि RAZR Verizon पर एक्सक्लूसिव जा सकता है।

एक लीक के मुताबिक Motorola RAZR (2019) में एक स्क्रीन हो सकती है जो खोले जाने पर 6.2-inches की हो सकती है। साथ ही इसमें 876 x 2142, रेसोल्यूशन 22:9 aspect ratio के साथ Sony Xperia 1 की तुलना में ज़्यादा बड़ी स्क्रीन हो सकती है। एक्सटर्नल डिसप्ले 600 x 800 resolution के साथ 4:3 aspect ratio में भी आ सकती है। Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 855 Mobile Platform की जगह Motorola Snapdragon 710 का भी इस्तेमाल कर सकता है जिससे फ़ोन की कीमत कम राखी जा सकती है।

वहीँ यह भी कहा जा रहा है कि Motorola RAZR (2019) TechConfiguration के तहत नई कांसेप्ट वीडियो में नज़र आया जिसमें यह सामने आ रहा है कि डिवाइस कैमरा (48MP + 20MP + 16MP), edge-to-edge 7.5 इंच डिस्प्ले और एक वाइब्रेटिंग स्पीकर से लैस हो सकता है। RAZR में  इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है और यह Snapdragon 855 के साथ 5500mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

ये भी पढ़ें:

Motorola One Vision गूगल की ARCore डिवाइस लिस्टिंग में आया नज़र, जल्द हो सकता है लॉन्च

Moto G7 और Motorola One भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 13,999

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo