मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 32% कम कर दी गई है। साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर पर भी आपको शानदार डील्स मिल सकती हैं। यदि आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं जो अच्छी कंडीशन में उपलब्ध है तो आपको Motorola G31 पर 8,950 रुपये तक की छूट मिल सकती है। डिवाइस को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदने पर 5% कैशबैक पा सकते हैं। यहां से खरीदें
Moto G31 में Mediatek Helio G85 4G प्रोसेसर के साथ 4GB या 6GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का FHD+ OLED पैनल 60Hz और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो दी गई है। यह फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है, हालांकि इसके अलावा बैटरी के साथ 20W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट भी दी गई है।
मोटोरोला (Motorola) का बजट स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है। जिसमें f / 1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, f / 2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 118-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV), और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस फोन में दिया गया है। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए है और यह एक 13 मेगापिक्सल का सेन्सर है।
Moto G31 में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला बॉटम-फायरिंग स्पीकर, ब्लूटूथ 5.0 और IPX2 वाटर-रेपेलेंट डिज़ाइन है। फोन एंड्रॉइड 11 के साथ काम करने वाला है।