भारत में लॉन्च हुआ 64MP कैमरा वाला Moto G30, कीमत है Rs 10,999

HIGHLIGHTS

Moto G30 भारत में हुआ लॉन्च

Moto G30 की कीमत है Rs 10,999

Flipkart पर उपलब्ध होगा Moto G30

भारत में लॉन्च हुआ 64MP कैमरा वाला Moto G30, कीमत है Rs 10,999

मोटोरोला ने मिड बजट रेंज सेगमेंट में अपना नया Moto G30 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन शानदार फोटोग्राफी के लिए नए क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है और इसमें 64MP आ प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंडरोइड 11 पर काम करता है और फोन में 6.5 इंच की मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। Moto G30 के साथ ही कंपनी ने Moto G10 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G30 कीमत

Moto G30 को भारत में Rs 10,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन केवल एक ही वेरिएंट 4GB रैम और 64 स्टोरेज में आया है। इसे खासतौर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। स्मार्टफोन की पहली सेल 17 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन को डार्क पर्ल और पास्टेल स्काई दो रंगों में आया है।

Moto G30 स्पेसिफिकेशन

Moto G30 में 6.5 इंच की मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले है। फोन एंडरोइड OS पर काम करता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। फोन में 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G30 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे 20W टर्बो पॉवर चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 13MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile