Moto G 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ यहाँ जानिये कीमत और स्पेसिफ़िकेशन्स

HIGHLIGHTS

Moto G 5G मोबाइल फोन को कंपनी की ओर से उसके नए 5G मोबाइल फोन की तरह लॉन्च कर दिया गया है

Moto G 5G मोबाइल फोन को स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है

इसके अलावा Moto G 5G मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल डिजाईन भी मिल रहा है

Moto G 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ यहाँ जानिये कीमत और स्पेसिफ़िकेशन्स

जिस मोबाइल फोन का सभी को लम्बे समय से इंतज़ार था, आख़िरकार उस मोबाइल फोन को लॉन्च कर दिया गया है, हम यहाँ Moto G 5G मोबाइल फोन की बात कर रहे हैं। इस मोबाइल फोन को Moto G 5G Plus मोबाइल फोन को को ही आगे बढ़ाने के लिए लॉन्च किया गया है, जिसे कंपनी ने अभी हाल ही में लॉन्च किया है। आपो बता देते है कि Moto G 5G स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट मिल रहा है, हालाँकि इस बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है, असल में इसके नाम से ही हमें पता चल जाता है कि Moto G 5G मोबाइल फोन को बाजार में 5G सपोर्ट के साथ ही आया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G 5G की कीमत और उपलब्धता 

Moto G 5G मोबाइल फोन को अभी के लिए कुछ ही बाजार में लॉन्च किया गया है, जिनमें यूरोप, लैटिन अमेरिका, और मिडिल ईस्ट के साथ ही एशिया के कुछ बाजार भी शामिल हैं। इस मोबाइल फोन को दो अलग अलग रंगों में लिया जा सकता है, इसे आप वोल्कानिक ग्रे और फ्रॉस्टेड सिल्वर रंगों में ले सकते हैं। इस मोबाइल फोन की कीमत की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को 299.99 यूरो यानी लगभग Rs 26,500 की कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में लिया जा सकता है। हालाँकि इसके अलावा अगर आप इसका 6GB रैम और 128GB मॉडल लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 349.99 यूरो यानी लगभग Rs 30,600 अदा करने होंगे।

Moto G 5G के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर

अगर हम इस मोबाइल फोन यानी Moto G 5G के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की LCD स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल डिजाईन के साथ उसमे एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, हालाँकि इसके साथ फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी इसमें आपको मिल रहा है। इसके अलावा आपको एक LED फ़्लैश भी इस कैमरा के साथ मिल रही है। साथ ही आपको फोन के बेक पर ही इसका फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। 

फोन में यानी Moto G 5G में आपको क्वालकॉम स्नेपदागों 750G प्रोसेसर मिल रहा है, यह एक 5G सपोर्ट करने वाला प्रोसेसर है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। फोन में आपको बैटरी के साथ 20W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रही है। इसके आलावा फोन में आपको USB Type C सपोर्ट भी मिल रहा है। 

नोट: फीचर्ड इमेजेज काल्पनिक हैं!

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile