मोटो E3 स्मार्टफ़ोन पेश, एंड्राइड मार्शमैलो से लैस

HIGHLIGHTS

बाज़ार में इस स्मार्टफ़ोन का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो, लेनोवो वाइब K5 प्लस, इंटेक्स एक्वा व्यू जैसे फोंस से होगा.

मोटो E3 स्मार्टफ़ोन पेश, एंड्राइड मार्शमैलो से लैस

मोटोरोला ने मोटो E3 स्मार्टफ़ोन को बाज़ार में पेश किया है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 6.0.1 मार्शमैलो से लैस है. साथ ही इस फ़ोन में 5-इंच की HD डिस्प्ले भी मौजूद है. अमेरिका में इसकी कीमत $131 (Rs. 8,900) रखी गई है. बाज़ार में इस स्मार्टफ़ोन का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो, लेनोवो वाइब K5 प्लस, इंटेक्स एक्वा व्यू जैसे फोंस से होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video

अगर मोटो E3 स्मार्टफ़ोन के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 5-इंच की IPS HD डिस्प्ले मौजूद है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720 पिक्सल है. यह फ़ोन क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है. 

इसके अलावा मोटो E3 स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है. साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह 2800mAh की बैटरी से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह स्मार्टफ़ोन सितम्बर में अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध होगा. वैसे कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि, यह फ़ोन भारत में कब लॉन्च किया जाएगा.

इसे भी देखें: आईफ़ोन 7, 7 प्लस, 7 प्रो की कीमत आई सामने

इसे भी देखें: शाओमी का ये छोटा सा डिवाइस दिलाएगा मच्छरों से मुक्ति

सोर्स

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma