आज भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स लॉन्च करने जा रहा है अपना In 1 स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

आज लॉन्च होगा Micromax In 1

Rs 10000 की श्रेणी में आ सकता है नया Micromax In 1

खास फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा माइक्रोमैक्स का नया फोन

आज भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स लॉन्च करने जा रहा है अपना In 1 स्मार्टफोन

Micromax आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Micromax In 1 लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले कंपनी पिछले दो नए स्मार्टफोंस Micromax In 1B और Micromax In Note 1 को लॉन्च कर चुकी है। इन फोंस के बाद अब यह इंडिया में काफी लम्बे समय के बाद तीसरा स्मार्टफोन होने वाला है। इन फोंस को भारत सरकार की मेड इन इंडिया मुहीम के अंतर्गत लॉन्च किया जा रहा है। आपको बता देते है कि माइक्रोमैक्स इन 1 मोबाइल फोन को माइक्रोमैक्स इन 1बी और माइक्रोमैक्स इन नोट 1 के बीच का एक स्मार्टफोन हो सकता है। इस मोबाइल फोन के कुछ मुख्य स्पेक्स सामने आ चुके हैं, हालाँकि कुछ स्पेक्स की पुष्टि माइक्रोमैक्स की ओर से भी की जा चुकी है। आज फोन का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट को माइक्रोमैक्स के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप नीचे दिए लिंक पर जाकर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Micromax In 1 अनुमानित स्पेक्स और कीमत

उम्मीद की जा रही है कि Micromax का नया हैण्डसेट बजट फोन के तौर पर आएगा जिसमें 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी। Micromax In 1 को 19 मार्च को आयोजित किए जाने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा। XDA Developers के तुषार मेहता ने Micromax In 1 के स्पेक्स लीक किए थे। उनका दावा है कि फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसके टॉप पर होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 

माइक्रोमैक्स के इस बजट फोन को मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। डिवाइस के कैमरा के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माइक्रोमैक्स इन वन के रियर पर ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। लीक हुए स्पेक्स के मुताबिक, Micromax In 1 को 10 हज़ार से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। माइक्रोमैक्स के इस बजट स्मार्टफोन की टक्कर में रेडमी, पोको और रियलमी के फोंस से होगी।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile