Micromax In 1 लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आया नज़र, स्पेक्स की हुई पुष्टि

HIGHLIGHTS

दो रंगों में आएगा Micromax In 1

फ्लिपकार्ट पर सेल में आएगा Micromax In 1

Micromax के नए फोन को फ्लिपकार्ट पर देखा गया

Micromax In 1 लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आया नज़र, स्पेक्स की हुई पुष्टि

Micromax In 1 को 19 मार्च को लॉन्च किया जाना है और यह नया फोन माइक्रोमैक्स के In 1 Note और In 1b फोंस को ज्वाइन करेगा. लॉन्च से पहले फोन को फ्लिपकार्ट पर देखा गया है जिससे  डिज़ाइन का पता चल गया है. Micromax In 1 के फ्रंट पर सेंटर पंच-होल कैमरा और नेरो बेज़ेल्स दिए गए हैं. फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है. यह युनीक ग्रेडिएंट डिज़ाइन है और इसे आप पर्पल व ब्लू कलर में खरीद पाएंगे. Micromax In 1 का डिज़ाइन In Note 1 से मिलता है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Micromax In 1 रूमर्ड स्पेक्स 

उम्मीद की जा रही है कि Micromax का नया हैण्डसेट बजट फोन के तौर पर आएगा जिसमें 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी.   

Micromax In 1 को 19 मार्च को आयोजित किए जाने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा. XDA Developers के तुषार मेहता ने Micromax In 1 के स्पेक्स लीक किए थे. उनका दावा है कि फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसके टॉप पर होल-पंच कटआउट दिया जाएगा. फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. 

माइक्रोमैक्स के इस बजट फोन को मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा. फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. डिवाइस के कैमरा के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. माइक्रोमैक्स इन वन के रियर पर ट्रिपल कैमरा मिल सकता है.  

लीक हुए स्पेक्स के मुताबिक, Micromax In 1 को 10 हज़ार से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. माइक्रोमैक्स के इस बजट स्मार्टफोन की टक्कर में रेडमी, पोको और रियलमी के फोंस से होगी. 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile