शाओमी पेश करने वाला है 200MP कैमरा वाला धांसू फोन, ये हो सकते हैं स्पेक्स

HIGHLIGHTS

शाओमी ने शुरू किया 200MP कैमरा वाले फोन पर काम

जानें क्या होगी शाओमी के Mi 12 फोन की कीमत

स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर देगा मी 12 को ताकत

शाओमी पेश करने वाला है 200MP कैमरा वाला धांसू फोन, ये हो सकते हैं स्पेक्स

स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi अपने नए डिवाइस Mi 12 पर काम कर रहा है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि आगामी Mi 12 स्मार्टफोन किस प्रॉसेसर और कैमरा सेटअप के साथ आएगा। स्पैरो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन का मानना है कि यह आगामी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895 प्रॉसेसर के साथ आएगा और डिवाइस में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी जिस पर पंच-होल कटआउट दिया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Mi 12 में मिलेगा 200MP का दमदार कैमरा

रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी स्मार्टफोन Mi 12 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस कैमरा को सैमसंग और ओलिंपस तैयार करेंगे। कैमरा मॉड्यूल पर Olympus का लोगो भी दिया जाएगा। अभी फोन के बारे में अधिक जानकारी हासिल नहीं हुई है। इससे पहले टेक टिप्सटर Evan Blass ने दावा किया था कि फोन स्नैपड्रैगन X65 5G मॉडम के साथ आएगा।

ये हो सकती है 200MP कैमरा वाले Mi 12 की कीमत

शाओमी ने अभी तक Mi 12 के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट्स का मानना है कि डिवाइस की कीमत 80,000 से 1,00,000 रुपये के बीच रखी जाएगी। यह स्मार्टफोन एप्पल, सैमसंग, विवो और ओप्पो के फोंस को कड़ी टक्कर देगा।

Mi 11 Ultra इन स्पेक्स के साथ हो चुका है लॉन्च

Xiaomi Mi 11 Ultra को इंडिया में एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है, फोन में आपको एक 6.81-इंच की WQHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इसके अलावा फोन में आपको 480Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। फोन की डिस्प्ले पर आपको गोरिला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिल रही है, जो एक 1.1-इंच की स्क्रीन है। फोन में आपको यानी Xiaomi Mi 11 Ultra में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है, साथ ही फोन में Adreno 660 GPU भी मिल रहा है, फोन में एक ही सिंगल 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिल रही है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile