शाओमी के दमदार फोन Mi 11 Ultra की सेल भी दमदार, ये काम करेंगे तो ही मिलेगा फोन खरीदने का मौका

HIGHLIGHTS

Mi 11 Ultra को अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था

फोन को जल्द लिमिटेड क्वान्टिटी सेल में पेश किया जाएगा

इस तरह खरीद पाएंगे नया Mi 11 Ultra

शाओमी के दमदार फोन Mi 11 Ultra की सेल भी दमदार, ये काम करेंगे तो ही मिलेगा फोन खरीदने का मौका

Xiaomi ने अप्रैल 2021 में Mi 11 Ultra को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय कंपनी ने बताया था कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जल्द ही सेल में लाया जाएगा। शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने के लिए करीब तीन महीनों का इंतज़ार करना पड़ा था। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Mi 11 Ultra को जली 2021 में सेल किया जाएगा। शाओमी ने फ्लैगशिप फोन की सेल की तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया है। हालांकि, यूजर्स दो दिनों की लिमिटेड क्वान्टिटी सेल में फोन को खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं Mi 11 Ultra की सेल से जुड़ी अधिक जानकारी के बारे में…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Mi 11 Ultra सेल डीटेल

Xiaomi Mi 11 Ultra को बहुत जल्द भारत में सेल किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने बताया था कि डिवाइस लिमिटेड क्वान्टिटी सेल में आएगा। यूजर्स Xiaomi Mi 11 Ultra को पहली सेल में खरीद सकते हैं।

Xiaomi यूजर्स को डिवाइस खरीदने के लिए दो दिन ऑफर कर रहा है। पहला तरीका अल्ट्रा गिफ्ट कार्ड है। यूजर्स इस कार्ड को Rs 1,999 में खरीद सकता है। दूसरा तरीका Mi 11 Ultra चैलेंज में भाग लेना है।

जो यूजर्स Mi 11 Ultra को खरीदना चाह रहे हैं वह कंपनी की वैबसाइट से अल्ट्रा कार्ड को खरीद सकते हैं। कार्ड को Rs 1,999 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ यूनिट को खरीदने के पूरे मौके के साथ यूजर्स को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। इसमें दो फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट शामिल हैं जिसकी कीमत Rs 4,099 है। इसके अलावा, बेनेफिट्स में टाइम प्राइम एनुअल मैम्बरशिप, अल्ट्रा मर्चेंडाइस सुपरफैन बॉक्स और अडिशनल Mi 11 Ultra F-कॉड शामिल है।

कैसे पाएं Mi 11 Ultra कार्ड

  • अपनी Mi ID के साथ mi.com पर लॉग इन करें।
  • लिमिटिड क्वान्टिटी सेल में डायरेक्ट एक्सेस पाने के लिए Rs 1,999 का अल्ट्रा कार्ड खरीदें। यह प्राइस आपके डिवाइस की कीमत से कट जाएगा जब आप प्रोमो कोड लगा कर फोन खरीदते हैं।
  • सेल के दिन आप अपनी ईमेल ID पर एफ़-कॉड पाएंगे। याद रखना होगा कि F कोड केवल सेल के दिन 24 घंटे के लिए मान्य होगा। आपको अल्ट्रा कार्ड खरीदते समय ही डिवाइस का कलर भी चुनना होगा। कार्ड खरीदने के बाद ग्राहक कलर नहीं बदल सकते हैं।
  • यूजर्स लिमिटेड क्वान्टिटी सेल के दौरान भी एक्सेस पा सकते हैं। यूजर्स अल्ट्रा चैलेंज में तीन चैलेंज को पूरा कर के ये लाभ पा सकते हैं। शाओमी ने वैबसाइट पर पहला चैलेंज पेश कर दिया है। आने वाले दिनों में दो और चैलेंज को भी पेश किया जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile