Mi 11 Ultra के भारतीय लॉन्च की हुई पुष्टि, 23 अप्रैल को लेगा एंट्री में
23 अप्रैल को लॉन्च होगा Mi 11 Ultra
Mi 11 Ultra के लॉन्च के मीडिया इनवाइट भेजे गए
ग्लोबली लॉन्च हो चुका है शाओमी का ये डिवाइस
Xiaomi ने भारत के लिए अपने Mi 11 Ultra फ्लैगशिप फोन की लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। फोन को हाल ही में ग्लोबली बाज़ार में लॉन्च किया गया था और कंपनी 23 अप्रैल को भारत में एंट्री लेगा। कंपनी ने मीडिया इनवाइट के ज़रिए लॉन्च डेट की पुष्टि की है। हालांकि इससे Mi 11 Lite या Mi 11i के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ग्लोबली बाज़ार में मी 11 अल्ट्रा के साथ इन दो फोंस को भी पेश किया गया था।
SurveyMi 11 Ultra स्पेक्स
Mi 11 Ultra में 6.81-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो QHD + (3200×1440 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन प्रदान करती है और इसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल नॉच कटआउट भी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करती है, हालाँकि इतना ही नहीं फोन में डॉल्बी विजन के साथ HDR10+ प्लेबैक का सपोर्ट भी शामिल है, इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास विक्टस की एक परत के साथ इसे प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन के बैक पर आपको एक सेकेंडरी 1.1 इंच का मिनी AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जो एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है और नोटिफिकेशन और बहुत कुछ दिखाता है।
Xiaomi Mi 11 Ultra क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर द्वारा ओक्टा-कोर सीपीयू और एड्रेनो 60 जीपीयू द्वारा संचालित है। इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज फोन में शामिल किया गया है, इसके अलावा फोन MIUI 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है।
बैक पर फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरे का सेटअप मिल रहा है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/ 2.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में एक 5X ऑप्टिकल जूम तक का 48MP पेरिस्कोप कैमरा और 128-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिल रहा है। रियर कैमरे 24fps पर 8K और 60FPS तक 4K UHD में रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
Mi 11 Ultra में स्टीरियो स्पीकर हैं जिन्हें हरमन कार्डन द्वारा ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 67W फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है जो फोन को पूरी तरह से चार्ज करने में केवल 36 मिनट का समय लेती है। अगर कीमत आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में EUR 1,199 में उतारा गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile