Meizu का एंड्राइड Go स्मार्टफोन इस साल के अंत तक किया जा सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Meizu के आगामी स्मार्टफोन को स्टॉक एंड्राइड वर्जन के साथ देखा जा सकता है।

Meizu का एंड्राइड Go स्मार्टफोन इस साल के अंत तक किया जा सकता है लॉन्च

गूगल के एंड्राइड गो प्रोग्राम में हम कई स्मार्टफोन कंपनियों को देख चुके हैं। और अब इस फेहरिस्त में Meizu भी शामिल होने वाला है। इस फेहरिस्त में पहले से ही अल्काटेल, नोकिया और ZTE मौजूद हैं। अब एक नई जानकारी कंपनी के मार्केटिंग हेड ने एक ट्विट करके दी है। इनके अनुसार, कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को एंड्राइड गो के साथ लॉन्च कर सकती है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस ट्विट में लिखा है, “Those of you who’ve been following me for a while know how passionate I am about Android Go।” इसके अलावा उन्होंने आगे यह भी कहा है कि, “I’m proud to share we’re working together with Google to launch Meizu’s first #AndroidGoEdition smartphone!”

इस ब्रांड की US में इतनी पहुँच नहीं लेकिन यूरोप और एशिया के बाजारों में इस ब्रांड की अच्छी पकड़ है, और इसे बढ़िया सफलता भी यहाँ मिली है। इसे देखते हुए ही ऐसा नजर आ रहा है कि कंपनी अपने US में अपनी पकड़ को मज़बूत करने के लिए काम करने वाली है। अभी हाल ही में हुवावे और ZTE जैसी चीनी कंपनियां भी यहाँ अपने आपको साबित करने पहुंची हैं। 

अभी हाल ही में कंपनी ने अपने Meizu 15 सीरीज को लॉन्च किया है। इन सभी फोंस में कंपनी ने सुपर AMOLED स्क्रीन को शामिल किया है, जो 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ सामने आई हैं। जहां ट्रेंड 18:9 डिस्प्ले का है और अभी हाल ही में 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ भी फ़ोन लॉन्च किया जा चुका है, वहां Meizu ने अपने इन तीन नए स्मार्टफोंस को 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। हालाँकि कंपनी की ओर से इस डिवाइस को भारत में जल्दी ही लॉन्च नहीं किया जाने वाला है।

Meizu 15 Plus स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को कंपनी की ओर से सैमसंग के Exynos 8895 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, हालाँकि अन्य दो डिवाइस स्नेपड्रैगन के मिड-रेंज प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए हैं। अगर हम Meizu 15 की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि आपको यह स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट के लिए मिलने वाला है, हालाँकि अगर Lite वर्जन की चर्चा करें तो इसे स्नेपड्रैगन 626 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo