आज दोपहर 12 बजे सेल पर आएगा Xiaomi का मेड इन इंडिया Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन, पहली सेल पर मिल रहा है 1000 रुपये का कैशबैक

आज दोपहर 12 बजे सेल पर आएगा Xiaomi का मेड इन इंडिया Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन, पहली सेल पर मिल रहा है 1000 रुपये का कैशबैक
HIGHLIGHTS

आज इंडिया के मार्किट में Xiaomi के सबसे तगड़े मेड इन इंडिया मोबाइल फोन Xiaomi Redmi Note 10 Pro की पहली सेल होने जा रही है

Xiaomi Redmi Note 10 Pro की यह सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon India और Mi.com पर होने वाली है

आज आपको बढ़िया कैशबैक और डिस्काउंट आदि के साथ Xiaomi Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन खरीदने के लिए मिल रहा है, आज इस मोबाइल फोन की पहली बिक्री भी है

आज Xiaomi के मेड इन इंडिया स्मार्टफोन यानी Xiaomi Redmi Note 10 Pro की इंडिया में पहली सेल होने जा रही है। आपको बता देते हैं कि Redmi Note 10 Pro mobile Phone के साथ Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro Max को भी लॉन्च किया था। इस मोबाइल फोन सीरीज यानी Redmi Note 10 में आपको सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक होल-पंच डिजाईन के अलावा अन्य बहुत कुछ भी मिल रहा है। आपको बता देते है कि Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 732G प्रोसेसर तो मिल ही रहा है, इसके अलावा इसमें आपको 8GB तक की रैम और 64MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। आपको बता देते है कि इंडिया के मार्किट में Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन को Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 से कड़ी टक्कर मिल रही है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि इन तीनों ही फोंस की आपस में काफी प्रतिस्पर्धा भी है। 

Redmi Note 10 Pro प्राइस इन इंडिया और सेल डिटेल्स 

Redmi Note 10 pro मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत यानी इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। इसके अलावा फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को मात्र 16,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है, साथ ही आपको बता देते है कि आप इस मोबाइल फोन के टॉप मॉडल को यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को मात्र 18,999 रुपये देखकर खरीद सकते हैं। आपको बता देते है कि फोन को बिक्री के लिए डार्क नाईट, ग्लेशियर ब्लू, और विंटेज ब्रोंज रंगों में ख़रीदा जा सकता है। Redmi  Note 10 Pro एक मेड इन इंडिया मोबाइल फोन है, जिसे Xiaomi की ओर से इंडिया में ही निर्मित किया गया है, इसके अलावा आपको बता देते है कि खरीदारी के लिए यह मोबाइल फोन आज दोपहर 12:00PM पर अमेज़न इंडिया और Xiaomi के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर यानि मी.कॉम के माध्यम से सेल के लिए आने वाला है। हालाँकि इसके अलावा भी आप इसे Mi Home, और Mi Studio Stores पर भी आने वाला है। 

अगर हम कुछ सेल ऑफर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि Xiaomi Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन पर आपको ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड यानी EMI लेनदेन के माध्यम से 1000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलने वाला है। हालाँकि अगर आप इस मोबाइल फोन को Mobikwik के माध्यम से खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये का कैशबैक मिलने वाला है। 

ये हैं Redmi Note 10 Pro के टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोंस में आपको लगभग लगभग एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन मिलते है, हालाँकि दोनों ही फोंस में आपको कैमरा अलग अलग मिल रहा है। आपको बता देते है कि फोंस में आपको तीन अलग अलग कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, जैसे आप इन फोंस को विंटेज ब्रोंज, ग्लेशियर ब्लू और डार्क नाईट रंगो में ले सकते हैं। 

इसके अलावा दोनों ही फोंस में यानी Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसमें आपको गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा दोनों ही फोंस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 731G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, साथ ही फोन में एड्रेनो 618 GPU भी मिल रहा है, इसके साथ ही फोंस को 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। 

Redmi note 10 Pro मोबाइल फोंस में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। 

इसके अलावा Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन में आपको एक 108MP कास प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको तीन अन्य कैमरा Redmi Note 10 pro के जैसे ही मिल रहे है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा की बात करें तो आपको बता देते है कि फोंस में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। दोनों ही फोन्स में आपको 5020mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 33W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo