फ़िलहाल यह अपडेट भारत और युनाइटेड अरब एमरेट्स में ही मिलना शुरू हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह अपडेट जल्दी ही दूसरे क्षेत्रों में भी मिलना शुरू हो जायेगा. इस नए अपडेट के साइज़ 1.6GB का है.
अभी हाल ही के कुछ माह में मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी लेनोवो ने अपने A7000, K3 नोट और वाइब P1 डिवाइसेस के लिए मार्शमैलो का अपडेट जारी किया था. अब कंपनी की इस लिस्ट में एक और फ़ोन का नाम जुड़ गया है. दरअसल अब कंपनी ने लेनोवो वाइब S1 स्मार्टफ़ोन के लिए एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट जारी किया है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
वैसे बता दें कि, फ़िलहाल यह अपडेट भारत और युनाइटेड अरब एमरेट्स में ही मिलना शुरू हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह अपडेट जल्दी ही दूसरे क्षेत्रों में भी मिलना शुरू हो जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नए अपडेट के साइज़ 1.6GB का है. अगर आप भी लेनोवो वाइब S1 स्मार्टफ़ोन यूज़ करते हैं तो आपको भी इस नए अपडेट से जुड़ी कोई सूचना जरुर मिली होगी और अगर नहीं मिली है तो जल्द ही आपको भी यह अपडेट मिल जायेगा. आप खुद भी अपने स्मार्टफ़ोन के सेटिंग मेनू में जाकर इस अपडेट के बारे में चेक कर सकते हैं.
अगर लेनोवो वाइब S1 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारें में बात करें तो इसमें 5-इंच की फुल-HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3GB रैम से लैस है. इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 5.0 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें 2500mAh की बैटरी दी गई है. इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE फीचर दिया गया है. यह मात्र 7.8mm पतला है और इसका वज़न है 132 ग्राम. डिवाइस पर्ल व्हाइट और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.