Lenovo आज चीन में अपने नए स्मार्टफोन Lenovo S5 को लॉन्च करने वाला है, यह स्मार्टफोन Xiaomi के Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को टक्कर देने के उद्देश्य से लॉन्च किया जा रहा है।
Lenovo आज चीन में अपने नए स्मार्टफोन Lenovo S5 को लॉन्च करने वाला है, यह स्मार्टफोन Xiaomi के Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को टक्कर देने के उद्देश्य से लॉन्च किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन यानी Lenovo S5 कंपनी की S सीरीज के पहले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस स्मार्टफोन में काफी ख़ास फीचर मौजूद होने वाले हैं, और इसके कारण ही यह Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देने वाला है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
जैसा कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि यह स्मार्टफोन आज चीन में लॉन्च होने वाला है। हालाँकि इसके लिए कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की अन्य जानकारी आपको आज इसके लॉन्च के बाद मिल ही जाने वाली हैं।
इस स्मार्टफोन के स्पेक्स के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है लेकिन आपको बता दें कि अभी तक सामने आये लीक आदि के अनुसार, ऐसा सामने आ रहा है कि स्मार्टफोन में एक 5.65-इंच की एक 1080×2160 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली FHD+ डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ होने वाली है। साथ ही स्मार्टफोन में एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर भी होने वाला है, जो 2GHz की स्पीड के साथ आएगा। फोन को 4GB और 6GB रैम के ऑप्शन्स में पेश किया जा सकता है।
फोन के कैमरा आदि की चर्चा करें तो जैसा कि आप जानते हैं कि स्मार्टफोन के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसमें एक ड्यूल कैमरा सेटअप हो सकता है। हालाँकि इसके दो सेंसर आदि के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन स्मार्टफोन में सेल्फी आदि लेने के लिए एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।