June में लॉन्च हुए फोंस में शामिल हुए शाओमी, वनप्लस और विवो के ये फोंस
जून में लॉन्च हुए ये फोंस
Mi 11 Lite और OnePlus Nord CE 5G हुए इस महीने लॉन्च
क्या आप लॉन्च हुए लेटेस्ट फोंस के बारे में सर्च कर रहे हैं तो यह एक सही जगह है जहां आपको बेस्ट लेटेस्ट फोंस की जानकारी मिल जाएगी। आज मैं आपको जून 2021 में लॉन्च हुए दमदार फोंस के बारे में बताने जा रही हूँ जिन्हें आप अब बाज़ार से खरीद सकते हैं। ये फोंस बढ़िया दाम में दमदार स्पेक्स और फीचर्स ऑफर करते हैं। अगर आप एक नया फोन खरीदना चाह रहे हैं तो आप इस लिस्ट पर नज़र डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं June में लॉन्च हुए नए फोंस के बारे में…
SurveyMi 11 Lite
स्पेक्स की बात करें तो Mi 11 Lite 4G में 6.55 इंच की फुल HD+ 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिली है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में मिल रही स्क्रीन HDR10 प्लेबैक सपोर्ट करती है और इसे गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Mi 11 Lite की मोटाई 6.8mm और वज़न 157 ग्राम है। फोन को Vinyl Black, Jazz Blue और Tuscany Coral कलर में पेश किया गया है।
Mi 11 Lite को इंडिया में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में Rs 21,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसके एक आने मॉडल को आप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मात्र Rs 23,999 में ले सकते हैं।
OnePlus Nord CE 5G
इंडिया के मार्किट में कंपनी ने अपने नए नवेले फोन यानी OnePlus Nord CE 5G को लॉन्च कर दिया है। आइये जानते है कि आखिर इस मोबाइल फोन में आपको टॉप 5 फीचर के तौर पर क्या क्या मिल रहा है। OnePlus Nord CE 5G मोबाइल फ़ो में आपको एक 6.43-इंच की FHD+ 1080×2400 पिक्सेल वाली AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है।
OnePlus Nord CE 5G को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में मात्र Rs 22,999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक अन्य मॉडल के तौर पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल भी मिल रहा है, जो Rs 24,999 में आता है।
iQOO Z3
iQOO Z3 में क्वालकॉम 768G प्रोसेसर, 7nm निर्माण प्रक्रिया और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्राइम कोर की मुख्य फ्रीक्वेंसी को 765Gकी तुलना में 2.4Ghz से 2.8Ghz में अपग्रेड किया गया है, सीपीयू और जीपीयू के प्रदर्शन में 765G की तुलना में 450000+ के एंटुटु स्कोर के साथ 15% की वृद्धि हुई है। उपभोक्ता विभिन्न सामान्य उपयोग परिदृश्यों में इसका अनुभव कर सकते हैं, जिसमें इमर्सिव मोबाइल गेमिंग, सुस्पष्ट ग्राफिक्स, बढ़िया मल्टी-मीडिया एनिमेशन और बेहतरीन फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी फुटेज शामिल हैं। इस शानदार मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ, iQOO Z3 5G पावर का उपयोग कर एक रोमांचक और विविध उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान कर सकता है।
Realme Narzo 30 5G
Realme Narzo 30 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के फ्रंट पर सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। फोन का मेजरमेंट 8.5mm और वज़न 185 ग्राम है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो कि ओक्टा-कोर CPU है और इसे Mali-G57 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6GB रैम व 128GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन रियलमी UI 2.0 पर काम करता है जो एंडरोइड 11 पर आधारित है।
Realme Narzo 30 5G मोबाइल फोन को इंडिया में एक ही मॉडल यानी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में मात्र Rs 15,999 में लॉन्च किया गया था।
Vivo V21e
V21e उच्च गुणवत्ता वाले शिल्प कौशल के प्रति Vivo के जुनून को दर्शाता है। स्टाइलिश स्मार्टफोन सुरुचिपूर्ण, आकर्षक सौंदर्य को दर्शाता है जो उन्नत तकनीकों का उपयोग करके विचारशील और परिष्कृत डिजाइन तत्वों को मूल रूप से एकीकृत करता है। फोन के अग्र भाग को शानदार 16.35 सेमी (6.44 ”) अमोलड फुलव्यू डिस्प्ले खूबसूरती प्रदान करती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile