Jio-Google का बेहद सस्ता 5G Phone जून में किया जायेगा लॉन्च, ये डिवाइस भी होंगे इसी महीने लॉन्च

Jio-Google का बेहद सस्ता 5G Phone जून में किया जायेगा लॉन्च, ये डिवाइस भी होंगे इसी महीने लॉन्च
HIGHLIGHTS

आपको बता देते है कि रिलायंस एनुअल जेनेरल मीटिंग यानी AGM 2021 की डेट से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठ चुका है

रिलायंस की यह 44वीं AGM इसी महीने 24 जून को दोपहर 2PM पर आयोजित की जाने वली है

इसका मतलब है कि आपको इसी महीने यानी जून में ही जियो-गूगल का अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन मिल सकता है

आपको बता देते है कि रिलायंस एनुअल जेनेरल मीटिंग यानी AGM 2021 की डेट से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठ चुका है। रिलायंस की यह 44वीं AGM इसी महीने 24 जून को दोपहर 2PM पर आयोजित की जाने वली है। इसका मतलब है कि आपको इसी महीने यानी जून में ही जियो-गूगल का अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन मिल सकता है। 

इस साल एजीएम से कुछ सबसे बड़ी घोषणाओं की उम्मीद की जा सकती है ऐसा भी कह सकते हैं कि इस साल की मीटिंग में कुछ बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं- Jio-Google 5G स्मार्टफोन, Jio लैपटॉप, Jio 5G रोलआउट टाइमलाइन, और टेल्को द्वारा 5G से संबंधित सेवाओं के बारे में अन्य घोषणाएं भी इसी मीटिंग में की जा सकती हैं। हमेशा की तरह, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एजीएम 2021 में शेयरधारकों और अन्य लोगों को संबोधित कर सकते हैं। ऑनलाइन इवेंट के रिलायंस के यूट्यूब के साथ-साथ फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है।

पिछले साल, Google ने 33,737 करोड़ रुपये में Jio प्लेटफॉर्म्स में 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। कंपनी ने एक एंट्री-लेवल, किफायती स्मार्टफोन को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए Jio प्लेटफॉर्म्स के साथ एक वाणिज्यिक समझौता भी किया था। अब लग रहा है कि यह समझौता मूर्त  रूप लेने पर है। 

पिचाई ने एशिया पैसिफिक के चुनिंदा पत्रकारों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम एक किफायती फोन बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम इस प्रोजेक्ट पर प्रगति करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम जियो के साथ काम कर रहे हैं।"

हालांकि, उन्होंने इस मोबाइल फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, हालाँकि इसके स्पेक्स और प्राइस के बारे में भी कोई जानकारी अभी तक न तो जियो की ओर से और न ही गूगल की ओर से सामने आई है। हालाँकि हम देख रहे हैं कि सस्ते डेटा दरों के साथ-साथ किफायती उपकरणों की उपलब्धता से देश भर में अधिक लोगों तक इंटरनेट की पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है। 

Jio प्लेटफॉर्म्स में Google का निवेश 'Google फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड' का हिस्सा था जिसकी घोषणा पिछले साल की गई थी। पिछले साल जुलाई में, पिचाई ने देश में डिजिटल तकनीकों को अपनाने में तेजी लाने में मदद करने के लिए अगले पांच से सात वर्षों में भारत में 75,000 करोड़ रुपये (10 बिलियन अमरीकी डालर) का निवेश करने की योजना का खुलासा किया था।

Jio 5G Smartphone में क्या होगा/कैसा होगा रिलायंस जियो का आगामी 5G स्मार्टफोन

हम सभी इस बारे में जानते हैं कि Jio की ओर से एक रिलायंस 5G-Ready एंड्राइड स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है, और इसे 5G Jio Smartphone को रिलायंस जियो की ओर से 2021 के दूसरे क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन को यानी Jio के 5G मोबाइल फोन को Google की ओर से निर्मित किया जाने वाला है। 

Jio is working on an affordable laptop called JioBook.

अगर हम एक जियो के अधिकारी की मानें तो आपको बता देते है कि इसके अनुसार इस फोन के स्पेक्स को फाइनल कर दिया गया है। हालाँकि अभी भी OS को लेकर कुछ चर्चा चल रही है। इस बारे में भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आपको बता देते है कि ऐसा भी सामने आ रहा हा कि इस Jio 5G स्मार्टफोन में आपको जियो की जरुरी सेवाएं भी मिलने वाली है। जानकारी यह भी मिल रही है कि JioOS पर भी भी जियो की ओर से काम किया जा रहा है, यह एक एंड्राइड का कस्टम वर्जन होने वाला है। 

हम JioOS के बारे में भी इस समय ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं, हालाँकि इतना जरुर है कि इसमें आपको परफॉरमेंस के अलावा जियो के एप्स को प्री-लोडेड तौर पर मिलने वाला है। हालाँकि अब यह देखना होगा कि आखिर Jio की ओर से इसमें एंड्राइड के कौन से वर्जन यानी एंड्राइड के स्टैण्डर्ड वर्जन या एंड्राइड Go OS पर इसे लॉन्च किया जाता है। 

JioBook एक अफोर्डेबल लैपटॉप, क्या होगा इस जियो के आगामी लैपटॉप में

अगर हम 5G स्मार्टफोन के अलावा JioBook की चर्चा करें तो यह एक अफोर्डेबल लैपटॉप होने वाला है, इस लैपटॉप को एक एंट्री-लेवल लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि इस जियो के लेटेस्ट लैपटॉप में स्नेपड्रैगन 665 SoC के अलावा 2GB की LPDDR4X  रैम मिलने वाली है, इसके अलावा आपको इस लैपटॉप में जियो की ओर से 32GB की eMMC स्टोरेज भी मिलने वाली है। इस लैपटॉप में आपको एक 1366×768 रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने वाली है, हालाँकि इसमें आपको ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज भी मिल सकती है।

आपको बता देते है कि रिलायंस जियो की ओर से चीन की एक कंपनी ब्लूबैंक कम्युनिकेशन से इस नए लैपटॉप को लेकर साझेदारी की गई है। अगर हम XDA की ओर से रिव्यु किये गए डाक्यूमेंट्स आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि JioBook लैपटॉप पर सितम्बर 2020 से काम किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ हफ़्तों में या महीनों में इस लैपटॉप और Jio के 5G स्मार्टफोन को लेकर काफी कुछ सामने आने वाला है, हालाँकि आपको AGM 2021 में तो सब पता चल ही जाने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo