Oppo स्मार्टफोन यूजर्स को अब मिलेगा Jio 5G सुपर इंटरनेट का असली मज़ा, देखें कैसे

HIGHLIGHTS

चीनी टेक कंपनी ओप्पो के लगभग सभी 5जी स्मार्टफोन अब यूजर्स को भारत में 5जी का असली अनुभव देने के लिए तैयार हैं।

ओप्पो इंडिया ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा है कि उसके ज्यादातर 5G डिवाइस भारत में Reliance Jio के स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क के सपोर्ट के लिए तैयार हैं।

ओप्पो ने अपने यूजर्स को बेस्ट 5जी एक्सपीरियंस देने के लिए रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप की है।

Oppo स्मार्टफोन यूजर्स को अब मिलेगा Jio 5G सुपर इंटरनेट का असली मज़ा, देखें कैसे

चीनी टेक कंपनी ओप्पो के लगभग सभी 5जी स्मार्टफोन अब यूजर्स को भारत में 5जी का असली अनुभव देने के लिए तैयार हैं। ओप्पो इंडिया ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा है कि उसके ज्यादातर 5G डिवाइस भारत में Reliance Jio के स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क के सपोर्ट के लिए तैयार हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ओप्पो ने अपने यूजर्स को बेस्ट 5जी एक्सपीरियंस देने के लिए रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स पर Jio की सेवाओं का लाभ उठाने वाले उपयोगकर्ताओं को अल्ट्रा-हाई स्पीड और जीरो लेटेंसी से लाभ होगा। ऐसा भी कह सकते है कि OPPO के स्मार्टफोन्स पर अब आपको 5G इंटरनेट का अलग ही अनुभव मिलने वाला है।

गौरतलब हो कि, ओप्पो मौजूदा मॉडलों को अपग्रेड कर रहा है। जिसके बाद इनपर Jio 5G बेहतरीन काम करने वाला है। 

कंपनी जियो के स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए ओप्पो डिवाइसेज पर कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए जा रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि डिवाइसेज को अपग्रेड करने से बेहतर कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मॉडल कई 5G बैंड को सपोर्ट करते हैं।

इन 5जी स्मार्टफोन्स को मिल गया है सॉफ्टवेयर अपडेट

वह डिवाइसेज जिनके लिए कंपनी पहले ही सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर चुकी है। इसमें Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro, Oppo Reno 7, Oppo F21 Pro 5G, Oppo F19 Pro+, Oppo K10 और Oppo A53s डिवाइस शामिल हैं। इसके अलावा अन्य डिवाइसेज को भी जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo