आईटेल ने पेश किया सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, आईटेल A23 Pro, चार हज़ार रुपए से भी कम है कीमत

HIGHLIGHTS

आईटेल ने लॉन्च किया A23 Pro Rs 3,899 की अत्यंत किफायती कीमत पर

रिलायंस जियो नेटवर्क पर 4G LTE के साथ, इस फोन पर लीजिए उच्च स्तर की कनेक्टिविटी का अनुभव- तीव्र ब्राउज़िंग, एचडी वॉइस कॉलिंग, बिना बाधा के वीडियो कॉलिंग

यह फोन 12.7 CM (5.0”) ब्राइट डिस्प्ले, 4G VoLTE/ViLTE सपोर्ट, स्मार्ट फेस अनलॉक जैसी विशेषताओं के साथ पेश किया गया है

आईटेल ने पेश किया सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, आईटेल A23 Pro, चार हज़ार रुपए से भी कम है कीमत

7,000 रुपये से कम कीमत वाले मोबाइल उपकरणों की श्रेणी में, भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड आईटेल भारतीय आवाम को डिजिटल आत्मनिर्भरता प्रदान करने की अपनी मुहिम को लगातार जारी रखे हुए है। इस राह पर आगे बढ़ते हुए, कंपनी ने अब आईटेल A23 Pro स्मार्टफोन लांच किया है। तकनीकी रूप से उन्नत विशेषताओं वाला यह सबसे किफायती 4G स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, मायजियो स्टोर्स, Reliancedigital.in तथा 2 लाख से अधिक रिटेल स्टोर्स पर आकर्षक कीमत पर उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने यह कदम इस बात को ध्यान में रख कर उठाया है की हाशिए पर पड़े लाखों भारतीय, विविध फीचरों से भरपूर इस जादुई उपकरण को आकर्षक कीमत पर हासिल करते हुए किफायती डिजिटल कनेक्टिविटी तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस पहल से आईटेल और जियो प्रयोक्ता आईटेल A23 Pro को 3,899 रुपये की बेहद आकर्षक कीमत पर प्राप्त कर सकेंगे; गौर तलब है कि पहले इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई थी। अब कीमत घटने से ग्राहकों को सही मायनों में लोकतांत्रिक टेक्नोलॉजी मिल पाएगी। इस ऑफर के अंतर्गत जियो नेटवर्क पर डाटा कनेक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। जियो नेटवर्क पर आईटेल A23 Pro ग्राहकों को 3,000 रुपये के फायदे मिलेंगे। इन फायदों में शामिल है- कंपनी के पार्टनरों की ओर से 3,000 रुपये मूल्य के वाउचर जो 249 रुपये व इससे अधिक के प्रिपेड रिचार्ज पर मिलेंगे। यह ऑफर जियो के नए और वर्तमान, दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।

आईटेल A23 Pro की बिक्री पूरे भारत में 1 जून 2021 से आरंभ होगी। यह पहल उन लोगों के लिए की गई जो फिलहाल फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं किंतु उनकी आकांक्षा स्मार्टफोन लेने की है। इस पहल से उन लोगों को किफायती कीमत पर स्मार्टफोन मिल सकेगा और वे निर्बाध ढंग से 4G की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे। आईटेल A23 Pro उन ग्राहकों के लिए पहला और बढ़िया स्मार्टफोन साबित होगा जो अपने फीचर फोन को छोड़ कर अब स्मार्टफोन उपयोग करना चाहते हैं। आईटेल का रिटेल एवं वितरण नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है और उसका उपयोग करते हुए यह ब्रांड भारत के उन लोगों को कनेक्ट होने का मौका दे रहा है जो अभी तक अनकनेक्टिड हैं। भारत को डिजिटल इकोनॉमी बनाने की दिशा में आईटेल का यह कदम बेहद महत्व का सिद्ध होगा। 

इस रणनीतिक सहभागिता पर ट्रांसियॉन इंडिया के सीईओ, श्री अरिजीत तालापात्रा ने कहा, ’’आईटेल टेक्नोलॉजी को लोकतांत्रिक बनाते हुए उसे आम लोगों की पहुंच में ला रहा है, उसे किफायती बना रहा है और इस तरह से भारत के डिजिटल विकास में योगदान दे रहा है। कंपनी का यह रणनीतिक कदम भारतीय लोगों को डिजिटल आज़ादी देने के ध्येय के मुताबिक है। खास कर आज के इस न्यू नॉर्मल माहौल में मोबाइल फोन और दूरसंचार सेवाओं की अहमियत और भी बढ़ गई है क्योंकि आर्थिक व सामाजिक जरूरतों के लिए सम्पर्क में रहने का अब यही पहला माध्यम हो गए हैं। हमारी यह पेशकश उन क्षेत्रों में हमारी पहुंच बढ़ाएगी जहां अभी भी असमानता है, लाखों लोगों तक मोबिलिटी की ताकत पहुंचेगी और बड़े पैमाने पर फीचर फोन प्रयोक्ता अपना पहला स्मार्टफोन इस्तेमाल करना शुरु करेंगे। हम बहुत आशावान हैं की तकनीकी तौर पर उन्नत फीचर युक्त आईटेल A23 Pro और जियो की निर्बाध 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी के संयोजन से बनी यह जादुई पेशकश भारत की डिजिटल सेवाओं में एक नया आयाम जोड़ेगी। ऐंट्री-लैवल सैगमेंट में यह एक बेमिसाल पेशकश है जिससे स्मार्टफोन सभी की पहुंच में आ जाएगा। कंपनी का यह कदम आईटेल ब्रांड के विचार ’आईटेल है. लाईफ सही है.’ के अनुसार उठाया गया है और इस प्रकार यह ग्राहकों को टेक्नोलॉजी के जादू से सशक्त करेगा।’’

किफायत के संग बेमिसाल परफॉरमेंस

टियर 3 व उससे छोटे बाजारों के लिए डिजाइन किया गया, उत्तम फीचर्स से लैस आईटेल A23 Pro का चमकदार डिस्प्ले 12.7 CM (5.0”) का है, स्क्रीन रिज़ोल्यूशन 480 x 854 पिक्सल है और यह ऐंड्रॉइड 10.0 (गो ऐडिशन) पर चलता है। यह उपकरण क्वाड-कोर, 1.4 GHz प्रोसैसर, 1 GB RAM और 8 GB ROM से युक्त है जिसे 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। A23 Pro में 2400 mAh की बैटरी लगी है। यह फोन बड़े स्क्रीन के साथ आता है जिससे प्रयोक्ता को बड़ा विज़न और देखने का प्रभावशाली अनुभव मिलता है। 

इस फोन में 2 MP रियर कैमरा+ VGA सैल्फी कैमरा, सॉफ्ट फ्लैश के साथ आता है। इस फोन का ब्यूटी मोड आपकी त्वचा को रियल टाईम में कोमल व चमकदार बना देता है। फोन का कैमरा शार्प, डिटेल्ड और खुश कर देने वाला आउटपुट देने में सक्षम है। A23 Pro 2 सिम स्लॉट के साथ आता है जिसमें एक स्लॉट डाटा सिम के लिए है जो सिर्फ जियो की ही हो सकती है, दूसरे स्लॉट में अन्य किसी ऑपरेटर की सिम हो सकती है जो नॉन-डाटा गतिविधियों के लिए होगी। यह उपकरण स्मार्ट फेस अनलॉक फीचर से युक्त है जिससे आपका फोन सुरक्षित रहेगा। यह चमकदार ग्रेडियेंट टोन बैक कलर फिनिश युक्त है और दो रंगों – सैफायर ब्ल्यू एवं लेक ब्ल्यू में उपलब्ध है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile