दुनिया का सबसे सस्ता 5G फोन इस कंपनी के द्वारा लेगा एंट्री, 12000 रुपये अंदर होगी कीमत, जानें सबकुछ

HIGHLIGHTS

जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही स्मार्टफ़ोन मार्किट में एक स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है, जो दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफ़ो होगा

इस मोबाइल फोन में यानी दुनिया के सबसे सस्ते 5G फोन में आपको एक 5000 mAh बैटरी मिलने की संभावना है

हालाँकि इसके अलावा दुनिया का यह सबसे सस्ता 5G Phone स्मार्टफोन मार्किट में 12000 रुपये से भी कम में एंट्री लेगा

दुनिया का सबसे सस्ता 5G फोन इस कंपनी के द्वारा लेगा एंट्री, 12000 रुपये अंदर होगी कीमत, जानें सबकुछ

आपको बता देते है कि अभी हाल ही में iQOO की ओर से मार्किट में अपने iQOO Neo 5 मोबाइल फोन को लॉन्च किया गया है, हालाँकि अब सामने आ रहा है कि कंपनी यानी iQOO जल्दी ही दुनिया के एक सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस सस्ते 5G Mobile Phone का प्राइस  12000 रुपये से भी कम होने वाला है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी नजर आने वाली है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या प्राइस होगा दुनिया के सबसे सस्ते 5G फोन का?

अगर हम गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि जल्द ही एक ऐसे स्मार्टफोन को स्मार्टफोन मार्किट में एंट्री मिलने वाली है, जो दुनिया का अभी तक का सबसे सस्ता 5G मोबाइल फोन होने वाला है, इस मोबाइल फोन को इस रिपोर्ट के अनुसार iQoo U3x के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही इसकी कीमत भी इस रिपोर्ट में सामने आ रही है जो कहती है कि इस मोबाइल फोन को यानी दुनिया के सबसे सस्ते 5G मोबाइल फोन को 154 डॉलर के आसपास के प्राइस में यानी लगभग 12000 रुपये से भी कम में लॉन्च किया जा सकता है।

गौरतलब हो कि, अभी हाल ही में कंपनी की ओर से अपने ही घरेलू बाजार में एक iQOO Neo 5 मोबाइल फोन को लॉन्च किया है, इस मोबाइल फोन के सबसे बड़ी खासियत इसका 12GB रैम से लैस होना तो है ही इसके अलावा इसमें आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 SoC भी मिल रहा है, हालाँकि अब सामने आ रहा है कि कंपनी अपने अब तक के या ऐसा भी कह सकते हैं कि दुनिया के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस मोबाइल फोन को iQOO U3x 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर हम इस रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको 5G सपोर्ट तो मिलने वाली है, लेकिन बाकी स्पेक्स के मामले में यह बेहद ही अफोर्डेबल स्पेक्स से लैस होने वाला है। हालाँकि कंपनी की ओर से अभी तक इस मोबाइल फोन के किसी भी स्पेक की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लीक आदि में यह जरुर सामने आ रहा है कि यह दुनिया का अब तक का सबसे सस्ता 5G मोबाइल फोन होने वाला है।

IQOO Neo 5 स्पेसिफिकेशन्स

IQOO Neo 5 में 6.62 इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले से लैस है जिसके सेंटर में एक पंच-होल दिया गया है सेल्फी कैमरा मौजूद है। स्क्रीन को HDR10+ सपोर्ट, 1000Hz टच सैम्पलिंग रेट, 1300 निट्स ब्राइटनेस दी गई है और इसका कन्ट्रास रेश्यो 6000000:1 है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 SoC द्वारा संचालित है और एड्रेनो 650 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में दो रैम 8GB और 12GB व 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।    

फोन के बैक पर 48MP का Sony IMX589 प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का तीसरा सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 66W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित विवो के OriginOS पर काम करता है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile