iQOO Neo 9 Pro: इस दिन भारत में आ रहा Gaming का नया चैम्पियन, मिलेगी 120W चार्जिंग और 12GB RAM
iQOO भारत में अपने iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है।
इस हैंडसेट की माइक्रोसाइट अमेज़न पर लाइव हो गई है।
Neo 9 Pro हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा।
iQOO भारत में अपने iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन को 22 फरवरी को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस हैंडसेट की माइक्रोसाइट अमेज़न पर लाइव हो गई है, जिससे इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। इस डिवाइस के कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स में प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा आदि शामिल हैं। जो लोग अनजान हैं उनके लिए बता दें कि Neo 9 Pro हैंडसेट भारत में iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन के उत्तराधिकारिक के तौर पर लॉन्च होगा।
यह भी पढ़ें: Excitel लाया तीन नए किफायती Wi-Fi प्लांस, पूरे साल पाएं 400Mbps स्पीड, ढेरों OTT और TV चैनल्स का मज़ा!
iQOO Neo 9 Pro: Amazon Microsite Details
आइकू के इस अपकमिंग फोन की अमेज़न माइक्रो-साइट से खुलासा हुआ है कि यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही यह भी पता चला है कि Neo 9 Pro में सुपरकम्प्यूटिंग चिप Q1 भी दी जाएगी जो बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस ऑफर करेगी।
फोटोग्राफी के लिए Neo 9 Pro स्मार्टफोन में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा। माइक्रो साइट के मुताबिक यह हैंडसेट दो मेमोरी वेरिएन्ट्स; 8GB+256GB और 12GB+256GB में उपलब्ध होगा।
यह फोन एक 5160mAh बैटरी के साथ आएगा जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। माइक्रो-साइट से हैंडसेट के रेड कलर वेरिएन्ट का खुलासा हुआ है, जिसके साथ रियर पैनल पर एक ड्यूल-टोन कलर फिनिश के साथ एक व्हाइट वर्टिकल स्ट्राइप दी गई है। साथ ही इस स्मार्टफोन को "प्रीमियम लेदर फिनिश" दिया जाएगा।
इन डिटेल्स के अलावा अमेज़न माइक्रो-साइट के जरिए Neo 9 Pro हैंडसेट के बारे में और किसी भी डिटेल्स की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि इसमें सेल्फी के लिए फ्रन्ट 16MP कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही यह एंड्रॉइड 14 पर आधारित ओरिजिन OS 4 पर चलने की उम्मीद है।