इस खबर को सुनकर Vi ग्राहक खुशी से झूम जाएंगे, देखें क्या है माजरा

वोडाफोन आइडिया (Vi) अगले 6-7 महीनों के भीतर भारत में अपनी 5G सेवाएं पेश करने की तैयारी कर रही है। 

हालांकि, यह ज्यादा बड़ी खबर नहीं है, क्योंकि Airtel और Reliance Jio देश में पहले से ही 5G दे रहे हैं। 

हाँ, यह खबर Vi के ग्राहकों के लिए बेहद ही खुश कर देने वाली है। अगर आप Vi ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है। 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा वीआई के मुख्य कार्यकारी Akshaya Moondra

द्वारा कंपनी की तीसरी तिमाही की आय कॉल के दौरान की गई थी। 

इस कॉल के दौरान इन्होंने एयरटेल और रिलायंस जियो के 5जी प्लांस की कीमत बढ़ने को लेकर भी संकेत दिए। 

Moondra ने 5G सेवाओं को लॉन्च करने के लिए Vi की प्रतिबद्धता से अवगत कराते हुए कहा, 

"हम लगभग 6 से 7 महीनों में 5G सेवाओं को लॉन्च करने की सोच रहे हैं।" 

हालाँकि, वीआई की 5जी रोलआउट योजनाओं के बारे में विशिष्ट विवरण अभी आने बाकी हैं। 

इसके लिए अभी कुछ इंतज़ार करना पड़ सकता है। हालांकि इसके अलावा 5G को लेकर उन्होंने बहुत कुछ अन्य बातें भी कहीं हैं। 

उन्होंने खुलासा किया कि कंपनी देश में 5G रोलआउट के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए प्रौद्योगिकी भागीदारों के साथ बातचीत कर रही है।

गौरतलब है कि इसके प्रतिद्वंदी जियो और एयरटेल 5G की रेस में काफी आगे हैं। 

Jio ने पहले ही देशभर में 5G रोलआउट पूरा कर लिया है, जबकि एयरटेल का लक्ष्य मार्च 2024 तक इसे हासिल करना है।

इसके अलावा, वीआई ने अपनी सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए कुछ अहम और  रणनीतिक कदम उठाए हैं। 

इन कदमों में 2023 की तीसरी तिमाही में महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 3जी सेवाओं को बंद करना शामिल है। 

कंपनी अन्य सर्किलों में 3जी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बंद करने के लिए तैयार है। 

ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी 2025 तक अपने 3जी नेटवर्क को पूरी तरह से बंद करने की योजना बना रही है।

यह जानकारी भी उनके बयान से मिल रही है कि एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों 5जी प्लान की कीमतों की घोषणा कर सकते हैं। 

ऐसा भी सामने आया है कि भविष्य में 5जी सेवाएं मुफ्त में पेश नहीं की जाएंगी। 

हालाँकि किसी भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ऐसा हो सकता है। 

हालांकि Vi की ओर से ऐसी संभावनाएँ जताई जा रही हैं। इसके पहले इंटरनेट भी इस तरह की खबरें थी।