Excitel लाया तीन नए किफायती Wi-Fi प्लांस, पूरे साल पाएं 400Mbps स्पीड, ढेरों OTT और TV चैनल्स का मज़ा!
734 रुपए प्रतिमाह वाला प्लान 400Mbps तक की इंटरनेट स्पीड ऑफर करता है।
दूसरा प्लान यूजर्स को एक साल के लिए 300Mbps इंटरनेट स्पीड देता है।
इन तीनों में से सबसे किफायती Wi-Fi प्लान 554 रुपए का है।

Excitel ने तीन नए शानदार Wi-Fi प्लांस लॉन्च किए हैं जो न केवल आपको इंटरनेट देते हैं, बल्कि और भी बहुत कुछ ऑफर करते हैं। इससे भी ज्यादा दिलचस्पी वाली बात यह है कि इन प्लांस की कीमतें बिल्कुल अविश्वसनीय हैं। औसतन हम 400Mbps इंटरनेट के लिए हर महीने कम से कम 1000 रुपए का भुगतान करते हैं जो कुछ OTT भी ऑफर करता है लेकिन सिर्फ कुछ ही…हालांकि, यहाँ हम जिस नए प्लान की बात कर रहे हैं वह उस कीमत के काफी लायक है जिसका आप भुगतान कर रहे हैं। आइए हम आपको नए 'Excitel TV' के प्लांस, कीमत और सभी बेनेफिट्स के बारे में बताते हैं।
Excitel TV Wi-Fi plans
12 महीनों के लिए 734 रुपए प्रतिमाह
यह प्लान एक साल की वैधता के साथ आता है और 400Mbps तक की इंटरनेट स्पीड ऑफर करता है। इसी के साथ आपको Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5 ALT Balaji, Sun Nxt और Aha TV आदि जैसे कुछ OTT सब्स्क्रिप्शन्स भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान में आप 300+ FTA चैनल्स के साथ कई सारे केबल टीवी चैनल्स जैसे StarPlus, Sony TV, Colors, Discovery, MTV और Cartoon Network भी देख सकते हैं।
12 महीनों के लिए 604 रुपए प्रतिमाह
इसके बाद आता है 604 रुपए वाला Wi-Fi प्लान, जो यूजर्स को एक साल के लिए 300Mbps इंटरनेट स्पीड देता है। इस प्लान के साथ आपको केबल टीवी चैनल्स तो नहीं मिलते लेकिन आपको OTT सब्स्क्रिप्शन्स जरूर मिलते हैं। इनमें Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5 ALT Balaji, Sun Nxt और Aha TV आदि शामिल हैं।
12 महीनों के लिए 554 रुपए प्रतिमाह
यह तीनों में से सबसे किफायती Wi-Fi प्लान है। हालांकि, सबसे किफायती होने के बावजूद भी यह काफी अच्छी डील ऑफर करता है। इस प्लान के साथ आपको एक साल के लिए 200Mbps की इंटरनेट स्पीड और Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5 ALT Balaji, Sun Nxt और Aha TV आदि जैसे केबल टीवी चैनल्स भी मिलते हैं।
तो ये हैं एक्साइटेल के नए एक्साइटेल टीवी वाईफाई प्लान की तीन नई पेशकशें। अगर आप मुझसे पूछें तो मुझे व्यक्तिगत तौर पर बीच वाला प्लान काफी पसंद आया। 604 रुपए प्रतिमाह वाला प्लान मेरे लिए सबसे प्रैक्टिकल वाई-फाई प्लान है, क्योंकि मैं टीवी चैनल्स नहीं देखती। हालांकि, मैं डिज्नी+ हॉटस्टार जैसे OTTs पर कॉन्टेन्ट जरूर देखती हूँ इसलिए यह एक प्लस पॉइंट है। इसके अलावा इस प्लान में जो इंटरनेट स्पीड मिल रही है वह भी डीसेन्ट है। आप हमें बताएं कि आपको कौन सा प्लान सबसे अच्छा लगा और ऐसी ही अधिक जानकारी के लिए डिजिट के साथ जुड़े रहें।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

