144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 5 Lite 5G, जानें हर खास फीचर के बारे में

HIGHLIGHTS

स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित है iQOO Neo 5 Lite 5G

144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस है iQOO Neo 5 Lite 5G

iQOO Neo 5 Lite 5G हुआ लॉन्च

144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 5 Lite 5G, जानें हर खास फीचर के बारे में

iQOO ने आज अपना नया 5G स्मार्टफोन Neo5 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Neo5 सीरीज का एक ट्रिम डाउन वैरिएंट का है। डिवाइस को लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO Neo 5 Lite फीचर्स

iQOO Neo 5 Lite में 6.57 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल है। डिवाइस को HDR 10+ और 96% NTSC कलर गैमुट सपोर्ट दिया गया है। फोन की रिफ्रेश रेट 144Hz  है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे एड्रेनो 650 GPU के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसे 128GB/256GB UFS 3.1 दिया गया है और रैम के लिए 8GB/12GB LPDDR5 विकल्प दिए गए हैं। स्मार्टफोन एंडरोइड 11 पर आधारित OriginOS पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसके साथ ही 8MP + 2MP के अन्य सेन्सर दिए गए हैं और कैमरा को सुपर नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, AR स्टीकर, AI मेकअप जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में 4,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 44W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल मोड 5G और ब्लुटूथ 5.1 जैसे फीचर मिल रहे हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile