iQOO 15R Launched: गेमर्स के लिए आया नया फ्लैगशिप किलर? मिलती है 7600mAh की जम्बो बैटरी, देखें क्या है प्राइस

iQOO 15R Launched: गेमर्स के लिए आया नया फ्लैगशिप किलर? मिलती है 7600mAh की जम्बो बैटरी, देखें क्या है प्राइस

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO 15R को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के पहले पेश किए गए iQOO 15 के बाद आया है और इसे दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ “फ्लैगशिप किलर” के तौर पर पेश किया जा रहा है। यह ब्रांड, जो Vivo का सब-ब्रांड है, इस डिवाइस में पतला 7.9mm प्रोफाइल, बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 सीरीज़ प्रोसेसर जैसी खूबियां दे रहा है। iQOO 15 की तरह इसमें भी SuperComputing Q2 चिप शामिल की गई है। स्मार्टफोन ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स दोनों पर उपलब्ध होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO 15R के स्पेसिफिकेशंस

iQOO 15R में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। डिवाइस में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6.0 पर चलता है और कंपनी की ओर से 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।

AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Creation टूल मिलता है, जो नोट्स की समरी देने, रीफ्रेज करने और ग्रामर सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा Android और iOS के बीच आसान डेटा ट्रांसफर के लिए वन-टैप ट्रांसफर, सर्कल टू सर्च, एआई इरेज़, एआई रिफ्लेक्शन इरेज़ और एआई डॉक्युमेंट स्कैनर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

iQOO 15R की भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो iQOO 15R का बेस वेरिएंट (8GB + 256GB) भारत में 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। हाई-एंड वेरिएंट 12GB + 512GB को 52,999 रुपये में पेश किया गया है। बैंक ऑफर लगाने के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन Triumph Silver और Dark Knight कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 1 बजे से Amazon, iQOO ई-स्टोर, विवो एक्सक्लूसिव स्टोर और रिलायंस स्टोर्स पर शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: 199 रुपये का रिचार्ज, और 4000 रुपये के फायदे! Airtel के इस ऑफर ने बजा दी सबकी बैंड

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo