अगर आप iPhone यूजर हैं और आपके पास दो iPhones हैं तो आप अब इन दोनों ही iPhones पर Galaxy Z Fold यानि एक Foldable Phone का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए Samsung की ओर से Try Galaxy App को अपने फोन्स में डाउनलोड करना होगा, इसके बाद दो iPhone को एक साथ साथ साइड बाय साइड में रखने के बाद आपको Galaxy Z Fold का आनंद मिलने वाला है। अब बेशक ही यह एक मार्केटिंग स्टन्ट कहा जा साकता है, लेकिन इसके बाद भी Apple यूजर्स को रिझाने का यह अच्छा तरीका है।
अगर CNET की रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो Try Galaxy App के लिए आए हालिया अपडेट में दो अलग अलग iPhones को एक साथ रखकर इनपर Galaxy Z Fold स्मार्टफोन का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि इस फीचर को आप एंड्रॉयड फोन्स पर भी इस्तेमाल करके देख सकते हैं, इसके लिए आपके पास दो iPhones के स्थान पर दो एंड्रॉयड फोन होने चाहिए। अभी तक यह क्षमता केवल एंड्रॉयड फोन्स पर ही थी। हालांकि अब इसे iPhones के लिए भी पेश कर दिया गया है।
कथित तौर पर ऐसा सामने आ रहा है कि सैमसंग अपने प्रेस रिलीजेस में Appke Users के लिए एक QR Code की सुविधा दे रहा है। अब जब आप इस ऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस कोड को स्कैन कर सकते हैं। इस QR Code के माध्यम से Samsung के Try Galaxy App पर iPhone users की होम स्क्रीन पर एक शॉर्टकट ऐड हो जाता है। अब जैसे ही आप इस शॉर्टकट पर टैप करते हैं तो आपको Samsung one UI android software नजर आता है। जिन भी यूजर्स के पास इस समय दो iPhones मौजूद हैं, तो यह बड़ी ही आसानी से इन दोनों पर ही Samsung Galaxy Z Fold का आनंद ले सकते हैं।
अब अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर आपको अलग अलग दो फोन्स पर कैसे एक Foldable Phone का आनंद आता है तो आपको बता देते है कि यह एकदम स्प्लीट स्क्रीन के जैसे ही आपको अनुभव देने वाला है। असल में अगर आप एक फोन पर मैसेज एप ओपन कर रहे हैं तो इसी समय दूसरे फोन पर फोटो गैलरी को ओपन कर सकते हैं। इसके अलावा एक फोन से दूसरे फोन पर आप फोटो आदि को ड्रैग और ड्रॉप भी कर सकते हैं। कुलमिलाकर आपको एक ही समय पर दो फोन्स को एक साथ चलाने का मौका मिलने वाला है। इसके अलावा आपको ऐसा करने पर एक Foldable Phone का आनंद देने वाला है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile