हम जानते हैं कि कल यानि 12 सितंबर को iPhone 15 Series का Global लॉन्च होने वाला है।
iPhone 15 Series को Wonderlust Event में लॉन्च किया जाने वाला हैं, यह Event New York में होने वाला है।
iPhone 15 Launch से पहले ही iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का प्राइस लीक हुआ है। आइए जानते है कि आखिर किस कीमत में लॉन्च हो सकती है iPhone 15 Series।
हम जानते हैं कि कल यानि 12 सितंबर को iPhone 15 Series का Global लॉन्च होने वाला है। iPhone 15 Series को Wonderlust Event में लॉन्च किया जाने वाला हैं, यह Event New York में होने वाला है। iPhone 15 Launch से पहले ही iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का प्राइस लीक हुआ है। आइए जानते है कि आखिर किस कीमत में लॉन्च हो सकती है iPhone 15 Series।
हालांकि इन दोनों ही फोन्स के बारे में काफी कुछ सामने आया है, लेकिन इनके प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी अभी तक इंटरनेट पर मौजूद नहीं है। इसके अलावा अगर iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max Price की चर्चा की जाए तो इन दोनों ही फोन्स के प्राइस को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें 100 डॉलर से 200 डॉलर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ऐसा ही ट्रेंड iPhone 15 को लेकर नहीं देखा जा रहा है। अभी तक की अगर बात करें तो iPhone 15 को 799 डॉलर यानि लगभग 79900 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा अगर iPhone 15 Plus की बात करें तो इस मॉडल को अभी पिछले साल ही Plus नाम से पेश किया गया था। इसमें भी एक बड़ी डिस्पले मिलने वाली है। हालांकि अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। इसके अलावा अगर पिछले साल के स्मार्टफोन की बात करें तो इसे 899 डॉलर में पेश किया गया था। इसका मतलब है कि भारत में यह कीमत 89900 रुपये हो जाती है।
हालांकि चीजें उस समय ज्यादा दिक्कत पैदा कर रही हैं, जहां कुछ सूत्रों के अनुसार ऐसा सामने आ रहा है कि या ऐसा भी कह सकते है कि इंटरनेट पर ऐसा सामने आ रहा है कि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की कीमत में भी इजाफा देखा जा सकता है। यह इजाफा पिछले मॉडल के ऊपर होने वाला है।
अगर हम 9to5Mac की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो देखने में आता है कि दोनों ही iPhone 15 Pro मॉडल की कीमत में बड़े पैमाने पर प्राइस हाइक देखने को मिल सकता है। यह कीमत iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के मुकाबले बेहद ज्यादा होने वाली है। अगर हम रिपोर्ट की मानें तो iPhone 15 Pro को लगभग 1099 डॉलर में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone 15 Pro Max को 1299 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। यानि दोनों ही मॉडल की कीमत 100-200 डॉलर बढ़ सकती है।
इसका मतलब है कि भारत में iPhone 15 Pro को लगभग 139900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, यह iPhone 14 pro के मुकाबले कुछ ज्यादा है, इसकी कीमत भारत में 129900 रुपये थी। इसके अलावा iPhone 15 Pro Max को 159900 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है, iPhone 14 Pro Max की कीमत 139900 रुपये थी।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile