Women’s Day पर गिफ्ट करना है तो सबसे बेस्ट डील है ये, इतना सस्ता मिल रहा है iPhone 13 Mini
Flipkart पर सस्ते में मिल रहा है iPhone 13 Mini
iPhone 13 Mini पर मिल रहा है बेहतरीन डिस्काउंट
iPhone 13 Mini को एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर मिलेगा 23000 रुपये का डिस्काउंट
8 मार्च को पूरी दुनिया में Women's day मनाया जाएगा और ऐसे में अगर आप अपनी माँ, बीवी, दोस्त या बहन के लिए कोई बढ़िया सा तोहफा खरीदना चाह रहे हैं तो क्यों न एक नया iPhone ही सही। अगर आप वाकई उन्हें सर्पराइज़ देना चाह रहे हैं तो यह एक अच्छा विचार होगा। दरअसल, Flipkart इस समय iPhone 13 Mini पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
iPhone 13 Mini Flipkart Offer
Flipkart पर iPhone 13 Mini का 128GB वेरिएंट 64,900 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, इस फोन पर कंपनी 4% का फ्लैट डिस्काउंट भी दे रही है जिसके बाद इसकई कीमत 2901 रुपये कम हो जाती है। इसका मतलब है आप इस फोन को 61,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इसे भी देखें: Poco X4 Pro और Realme 9i से लेकर Galaxy M13 तक बड़े-बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदें 15 हजार से भी कम में
iPhone 13 Mini Exchange Offer
इतना ही नहीं, Flipkart पर iPhone 13 Mini को खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आप एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन को खरीदने पर 23000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। अगर आपको पूरा एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाता है तो आप इसे 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 13 Mini Specs
Apple iPhone 13 mini एप्पल A15 बायोनिक चिपसेट पर चलता है और इसमें एक एल्यूमिनियम मिड-फ्रेम दिया है जिसका फ्रंट और बैक ग्लास का बना हुआ है। ग्लास की सुरक्षा के लिए इसमें एक सिरैमिक शील्ड भी दिया है। यह स्मार्टफोन एक 5.4-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 2,532 x 1,170 रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया है। डिवाइस में एक 12MP वाइड-एंगल कैमरा और एक 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया है। फोन के फ्रंट पर एक 12MP सेल्फी कैमरा और इसमें एक 2,406mAh बैटरी भी शामिल है।