Digit.in

Flipkart Holi Sale 2023: iPhone 13 और 14 पर मिल रही तगड़ी छूट, सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें...

Highlights

‘Big Bachat Dhamaal Sale 2023’ आज से शुरू हो रही है और 5 मार्च तक चलेगी

फ्लिपकार्ट सेल में होली ऑफर के तहत iPhone 13 और 14 भारी छूट के साथ उपलब्ध होंगे

ग्राहक फर्नीचर पर 70% तक डिस्काउंट और फ्रिज पर 60% तक डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं

Flipkart Holi Sale 2023: iPhone 13 और 14 पर मिल रही तगड़ी छूट, सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें...

ई-कॉमर्स टाइटन फ्लिपकार्ट होली के लिए सबसे बड़े सेल ऑफर्स में से एक पेश कर रहा है, जिसे ‘Big Bachat Dhamaal Sale 2023’ का नाम दिया गया है। यह सेल ऑफर कई बढ़िया डिस्काउंट लेकर आया है। यह ऑफर 3 मार्च यानि आज से शुरू हो रहा है और 5 मार्च को खत्म होगा। एप्पल आईफोन्स और एयरपॉड्स जैसे छोटे डिवाइसेज़ से लेकर बड़े-बड़े घरेलू उपकरणों तक आप जितनी चाहें ख़रीदारी कर सकते हैं वो भी अपने बैंक बैलेंस में अधिक गिरावट किए बिना!

जब आप ख़रीदारी के मिशन पर होते हैं, तो 'डिस्काउंट' शब्द से ज्यादा कानों को कुछ भी नहीं भाता। अपने नाम के अनुरूप 'बिग बचत धमाल सेल' डिस्काउंट्स में काफी बड़ी है। तो चलिए यहाँ कुछ सबसे फायदेमन्द डील्स पर एक नज़र डालते हैं। 

80 Percent Discount

फ्लिपकार्ट पर आप 1,000 से अधिक ब्रांड्स के 100,000 से अधिक प्रॉडक्ट्स पर 80% डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं! अगर आप होली के लिए एक नया आईफोन या स्किन केयर सेट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब सही समय आ चुका है। पॉप्युलर स्मार्टफोन सीरीज के लेटेस्ट मॉडल्स iPhone 13 और 14 भारी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। iPhone 13, जिसकी असली कीमत Rs 61,999 है, इसे Rs 59,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप एक नया iPhone 13 खरीदने के लिए अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो Rs 23,000 तक का तगड़ा एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं। 

iPhone 13 and 14

iPhone 14, जिसकी असली कीमत Rs 71,999 है, यह अब सिर्फ Rs 67,999 में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट वास्तव में एक ऐसी डील ऑफर कर रहा है कि यकीन करना मुश्किल है! दरअसल यह एक बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर है, तो आपको इसके बारे में जरूर सोचना चाहिए। 

स्मार्टफोन्स के अलावा, फ्लिपकार्ट अन्य प्रॉडक्ट्स जैसे फर्नीचर, किचन, घरेलू उपकरणों आदि पर भी भारी डिस्काउंट पेश कर रहा है। ग्राहक फर्नीचर पर 70% तक डिस्काउंट और फ्रिज पर 60% तक डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। लैपटॉप्स को 45% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 

ढेर सारी शॉपिंग करना चाहते हैं लेकिन डिस्काउंट के साथ? तो यही है आपका सुनहरा मौका! इसे हाथ से न जाने दें। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles