क्या भारत में सस्ते मिलेंगे आईफोन, इस बड़े कदम से हो सकता है भारतीय आईफोन फैंस को फायदा

HIGHLIGHTS

भारत में बनेगी iPhone 12 series

चीन को छोड़ भारत में बनाए जाएंगे आईफोन 12 सीरीज़ के फोंस

PLI स्कीम के तहत शुरू हो सकता है iPhone 12 series का प्रॉडक्शन

क्या भारत में सस्ते मिलेंगे आईफोन, इस बड़े कदम से हो सकता है भारतीय आईफोन फैंस को फायदा

Apple अब भारत में ही अपनी आईफोन 12 सीरीज़ को बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए अपनी मैनुफेक्चुरिंग फेसिलिटीज़ को चीन से एशिया के अन्य हिस्सों में पहुंचा रही है। एप्पल पहले से ही भारत में अपने कई आईफोंस मैनुफेक्चर कर रहा है। यह आईफोन SE के निर्माण से शुरू हुआ था और बाद में iPhone XR और iPhone 11 के लिए भी यही विकल्प चुना गया। अब एप्पल iPhone 12 series के प्रॉडक्शन को भी चीन से भारत में लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी iPhone 12 mini को भी भारत में बनाने के बारे में विचार कर रही है लेकिन अभी इसके बारे में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चीन को छोड़कर भारत में बनेगी iPhone 12 series

बिज़नस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल शुरुआत में 7 से 10 प्रतिशत आईफोन प्रॉडक्शन को चीन से भारत शिफ्ट करने की प्लानिंग की है। आईफोन 12 मिनी के लिए अभी भी निर्णय लेना बाकी है।

iPhone 12 के प्रॉडक्शन को भारत में प्रॉडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव PLI स्कीम के तहत बनाना शुरू किया जा सकता है और डिवाइसेज़ को भारत के साथ-साथ एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। Apple इस तरह भारी इम्पोर्ट ड्यूटीज़ से बच जाएगा और लोकल मैनुफेक्चुरिंग से अपना बहुत सा पैसा बचा पाएगा।

देखना यह होगा कि क्या एप्पल के इस कदम का मुनाफा भारतीय उपभोकतों को भी होगा, क्या कंपनी लो-कॉस्ट में इन फोंस को भारत में सेल करेगी या नहीं। पिछले समय में एप्पल ने भारत में बने आईफोंस और इम्पोर्ट किए गए फोंस को एक ही दाम में सेल किया है।

हालांकि, अगर एप्पल भारतीय ग्राहकों के लिए आईफोंस की कीमतें कम कर देता है तो कंपनी को भारतीय बाज़ार का एक बड़ा हिस्सा मिल जाएगा। एप्पल भारतीय बाज़ार के एक बड़े हिस्से पर नज़र लगाए बैठा है और यह कंपनी के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile