क्या बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी आपको देगी 160W अल्ट्रा फ्लैश चार्जिंग वाला फोन

HIGHLIGHTS

160W अल्ट्रा फ्लैश चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा नया स्मार्टफोन

इंफिनिक्स बेहद जल्द लाने वाला है एक नया खास

इस डिज़ाइन के साथ आएगा इंफिनिक्स का नया फोन

क्या बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी आपको देगी 160W अल्ट्रा फ्लैश चार्जिंग वाला फोन

बजट स्मार्टफोन निर्माता Infinix मार्केट में जल्द बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके अनुसार, कंपनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो 160W अल्ट्रा फ्लैश चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी। इस चार्जिंग तकनीक को कंपनी कौन से आगामी स्मार्टफोन में ऑफर करेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब इस फोन को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। XDA Developers की रिपोर्ट में डिवाइस के रेंडर को लीक कर दिया गया है। रेंडर्स के आधार पर इंफिनिक्स स्मार्टफोन भारत में कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए किसी भी अन्य फोन से काफी अलग लग रहा है। चलिए जानते हैं लॉन्च से पहले लीक हुए इस फोन के रेडनेर और डिज़ाइन के बारे में….

फोन में डिस्प्ले के ऊपर और नीचे कम से कम बेज़ेल दिए गए हैं। डिवाइस के टॉप लेफ्ट कोर्नर पर होल-पंच कैमरा कटआउट दिया जाएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगे प्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। डिवाइस के बॉटम में स्पीकर ग्रिल के साथ USB टाइप-C पोर्ट दिया जाएगा।

रिपोर्ट से यह पता नहीं चला है कि कंपनी किस फोन के साथ यह नहीं चार्जिंग तकनीक वाला चार्जिंग फीचर देगी। दूसरी ओर इस बात को लेकर भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इनफि‍निक्‍स ने इजिप्ट, इंडोनेशिया और नाइजीरिया में अपने विंडोज लैपटॉप सेल करना शुरू किया है, इससे एक अंदेशा और लगाया जा सकता है कि बिना डेडीकेटेड ग्राफिक्स कार्ड के 160W चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile