Infinix ने हाल ही में Infinix Note 12 5G और Infinix Note 12 Pro 5G को लॉन्च किया था और आज Infinix Note 12 Pro 5G की पहली सेल शुरू होने वाली है। Infinix Note 12 Pro 5G मीडियाटेक डिमेंसिटी प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसे 108MP कैमरा सेटअप के साथ दिया गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
डिवाइस में 60Hz AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसमें ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
Note 12 Pro 5G को आज फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए लाया जाएगा। लॉन्च ऑफर के तहत Axis कार्ड यूजर्स Rs 1,500 का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट पा सकते हैं। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर Rs 750 का डिस्काउंट मिल रहा है।
Infinix Note 12 Pro को सिंगल स्टॉरिज वेरिएंट में पेश किया गया है जो 8GB + 128GB स्टॉरिज ऑफर करता है और इसकी कीमत Rs 17,999 है।
Infinix Note 12 Pro 5G में 6.7-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका AMOLED पैनल 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट को सपोर्ट करता है। डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 810 5G चिपसेट द्वारा संचालित है और फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Infinix Note 12 Pro 5G में 128GB स्टोरेज के साथ 512GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और 8GB रैम दी गई है, जिसे रैम एक्सपेंशन फीचर के जरिए 13GB तक बढ़ाया जा सकता है।