HMD का नया 5G फोन मचाएगा धमाल! 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले
HMD Vibe 2 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है।
फ्लिपकार्ट के ज़रिये भारत में इस फ़ोन की बिक्री होगी।
इस फ़ोन में आपको 6,000mAh बैटरी के साथ 64MP का रियर कैमरा मिलेगा।
स्मार्टफोन मार्केट में सितंबर का आखिरी हफ्ता नए डिवाइसेज की एंट्री के लिए खास रहने वाला है। HMD के Vibe सीरीज़ के अगले नए स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गयी है। यह फोन 29 सितंबर यानी कल से भारतीय बाजार में बिकना शुरू हो जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस फ़ोन के कलर ऑप्शंस और कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। कंपनी इस फोन को Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। यह फ़ोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है। इसमें आपको 6,000mAh बैटरी के साथ 64MP का रियर कैमरा मिलेगा।
SurveyHMD Vibe 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें HMD Vibe 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें आपको मिलता है 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला 6.78 इंच का Full-HD+ डिस्प्ले। HMD Vibe 2 Pro में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB तक RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने फोन में 6,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 पर चलेगा। इस फोन को Aqua Green, Cosmic Purple और Silver Mist कलर में पेश किया जाएगा। लिए कि फोन में HMD का Indus AI भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट कर सकता है। Vibe 2 Pro में AI फीचर के साथ भारतीय भाषाओं पर भी फोकस किया गया है।
कैमेरा भी है ख़ास
कैमरा सेटअप की बात करें तो HMD Vibe 2 Pro में पीछे डुअल कैमरा सिस्टम मिलेगा, साथ ही इसमें 64MP Sony IMX682 मेन सेंसर के साथ 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vibe सीरीज का दूसरा फोन होगा
HMD Vibe 2 Pro भारत में कंपनी की Vibe सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले HMD ने मई में Vibe 2 5G लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये थी। उस फ़ोन में मिलता है 6.7 इंच का डिस्प्ले जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, कैमरे की बात करें तो फ़ोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है, साथ ही 6,000mAh बैटरी दी गयी है जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देती है। वहीं अब HMD Vibe 2 Pro की भारत में लॉन्चिंग 29 सितंबर को होगी और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 से लेकर Motorola Signature तक, Flipkart BBD Sale में इन फोन्स पर झमाझम बरसेंगे ऑफर्स!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
