REDMI 17C 5G की 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे धमाकेदार एंट्री, मिलेगा 50MP कैमरा और 4 साल तक की गारंटी?
REDMI 17C 5G भारत में 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
इसमें 6.9-इंच 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी, Dimensity 6300 प्रोसेसर और IP64 रेटिंग मिलेगी।
फोन की कीमत को लेकर अभी के लिए खुलासा नहीं किया गया है।
किफायती 5G स्मार्टफोन बाजार में गर्दा उड़ाने की नियत से शाओमी ने अपनी ‘C’ सीरीज को बढ़ाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर महीने की शुरुआत में REDMI 17 5G को इंडिया के बाजार में एक बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। REDMI 17C 5G को भारत में 1 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। इस लॉन्च को लेकर कंपनी आधिकारिक टीजर्स और प्रॉडक्ट लिस्टिंग से साफ कर चुकी है कि यह फोन बैटरी लाइफ के मामले में अच्छा होने वाला है, इसके अलावा इसमें हाई-रिफ्रेश रेट मिलेगा, साथ ही साथ यह फोन 5G की ताकत के साथ एक दमदार और मॉडर्न डिजाइन में भी लॉन्च किया जाने वाला है। यह अपने प्राइस में अन्य कई फोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है। आइए अब लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर और स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।
Surveyमिलेगी 6.9-इंच की बड़ी 120Hz डिस्प्ले और वेट टच टेक्नोलॉजी
फोन में शाओमी की ओर से एक 6.9-इंच डिस्प्ले दी जाने वाली है, जो 120Hz तक के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया ब्राउजिंग को काफी इमर्सिव बना देता है। इसके अलावा फोन में Wet Touch टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर हल्की नमी या उंगलियों में पानी की बूंदें होने पर भी टच सही प्रकार से काम करने वाला है।
दमदार प्रोसेसर से लैस होने वाला है फोन
परफॉर्मेंस को देखा जाए तो REDMI 17C 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलने की संभावना है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 8GB तक वर्चुअल मेमोरी एक्सटेंशन (RAM) की सुविधा भी यूजर्स को दी जाने वाली है। कंपनी का दावा है की फोन को पूरे पूरे 4 साल के फ्लुएंसी-ऑप्टिमाइज़्ड एक्सपीरियंस के साथ तैयार किया गया है, यानी लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी फोन में लैग की समस्या नहीं होने वाली है। फोन को कंपनी HyperOS पर लॉन्च करने वाली है, इसके अलावा इसमें आपको Circle to Search जैसे फीचर भी देखने को मिलने वाले हैं।
6,000mAh की मॉन्स्टर बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलेगी
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो 105 घंटे तक के म्यूजिक प्लेबैक का भार उठाने में भी सक्षम बताई जा रही है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह 33W फास्ट चार्जिंग से भी लैस है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह बैटरी आसानी से डेढ़ से दो दिन तक का बैकअप देने वाली है।
कैमरा के मामले में भी दमदार होगा फोन
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर उठा हुआ Squircle ‘Astral Deco’ कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है, जिसमें 50MP का AI डुअल-कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसमें पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और सेल्फी ब्यूटी जैसे कई सॉफ्टवेयर मोड्स भी दिए जाने वाले हैं। फोन में धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन सले के लिए Amazon.in, mi.com और ऑफलाइन शाओमी रिटेल स्टोर्स पर आएगा, फोन के प्राइस को देखा जाए तो यह भी 1 अक्टूबर को सामने आने वाला है।
यह भी पढ़ें: अब 1 सेकंड में पकड़ा जाएगा फर्जी कॉल और लिंक! इस कंपनी ने पेश किया ये कमाल का फीचर
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
