Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 8,499

HIGHLIGHTS

क्वाड कैमरा से लैस है Infinix Hot 9 सीरीज़

Rs 8,499 है शुरुआती कीमत

Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 8,499

Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro स्मार्टफोंस को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है और सीरीज़ में बड़े साइज़ की पंच-होल डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा और बड़ी बैटरी शामिल हैं। Hot 9 सीरीज़ को Rs 8,499 (~$112) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Infinix Hot 9 की सेल 8 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और सेल का आयोजन फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा। इस Handset को Rs 8,499 (~$112) में लॉन्च किया गया है। Hot 9 Pro की सेल 5 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसका दाम Rs 9,499 (~$125) रखा गया है। फोन को चार रंगों Quetzal Cyan, Midnight Black, Violet, और Ocean Wave में उतारा गया है।

Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro में 6.6 इंच की HD+ रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोंस के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर्स दिए गेय हैं और फोंस को फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Hot 9 में ट्रिपल LED फ्लैश वाला AI पावर्ड क्वाड-कैमरा सिस्टम दिया गया है। Hot 9 में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और लो-लाइट सेन्सर दिया गया है। दूसरी ओर, प्रो वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर, एक लो-लाइट सेन्सर और एक क्वाड LED फ्लैश दी गई है।  

Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro android 10 OS के साथ OXS 6.0 पर काम करते हैं। ये दोनों ही फोंस मीडियाटेक हीलियो Helio P22 चिपसेट द्वारा संचालित होंगे और फोंस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी और साथ ही डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। Hot 9 duo ड्यूल सिम स्लोट्स, 4G VoLTE, ब्लुटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS, माइक्रो USB और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile