लॉन्च से पहले Infinix Hot 10 Play के ये स्पेक्स हुए लीक, दमदार बैटरी के साथ ही मिलेगी बड़ी डिस्प्ले भी

HIGHLIGHTS

19 अप्रैल को लॉन्च होगा इंफिनिक्स का नया फोन

जानें लॉन्च से पहले Infinix Hot 10 Play के लीक हुए स्पेक्स

4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा यह फोन

लॉन्च से पहले Infinix Hot 10 Play के ये स्पेक्स हुए लीक, दमदार बैटरी के साथ ही मिलेगी बड़ी डिस्प्ले भी

इंफिनिक्स के आगामी फोन Hot 10 Play को 19 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है और इससे पहले ही फोन के कई स्पेक्स से पर्दा उठ गया है। मोबाइल फोन इंफिनिक्स के लेटेस्ट फोंस में जगह लेगा जो बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ आएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Hot 10 Play कंपनी की Hot 10 series का अगला फोन होगा जिसमें 6.82 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी और यह 6000mAh की बैटरी से लैस है। उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा।

अगर वेरिएंट की बात करें तो Infinix Hot 10 Play को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। अभी फोन के बारे में अधिक स्पेक्स सामने नहीं आए हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च से पहले कई फीचर्स का खुलासा होगा।

हाल ही में, कंपनी के CEO Anish Kapoor ने गिजबोट को खुलासा किया था कि दो 5G स्मार्टफोंस जून के बाद भारत में पेश किए जाएंगे। Anish ने कहा कि इंफिनिक्स जून के बाद दो 5G स्मार्टफोंस को भारत में लाने की तैयारी कर रहा है। उन्होने यह भी बताया कि ये डिवाइस मीडियाटेक चिपसेट द्वारा संचालित होंगे।

Infinix लंबे समय से ताईवानी कंपनी का पार्टनर रहा है और पिछले कुछ समय में गेमिंग-फोकस डिवाइस जैसे Infinix Zero 8, and 8i और बजट स्मार्ट 5 को पेश किया है। Anish ने चिपसेट के नाम की पुष्टि नहीं की है लेकिंग यह डायमेंसिटी 800U चिपसेट हो सकता है। उन्होंने बताया कि फोंस की कीमत Rs 15000 के ऊपर हो सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile