Infinix GT 50 Pro की भारत में एंट्री जल्द, गेमिंग लवर्स के लिए होगा बड़ा सरप्राइज

By
HIGHLIGHTS

भारत में जल्द ही Infinix का नया गेमिंग फ़ोन आएगा।

ये फ़ोन पहले ही ग्लोबल मार्केट लॉन्च हो चुका है।

इस फ़ोन के भारतीय बाज़ार में दस्तक देने की संभावना अक्टूबर में जताई जा रही है।

Infinix का नया फ़ोन Infinix GT 50 Pro अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये डिवाइस अप्रैल में ग्लोबली आया था। अब उम्मीद है भारतीय मॉडल में इससे मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये फ़ोन उन लोगों का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बनेगा जो गेमिंग करते हैं। टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने इस फोन के भारत में लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर की है। आइए आपको सभी डिटेल्स बताते हैं।

अक्टूबर में भारत आएगा Infinix GT 50 Pro

सामने आई जानकारी के मुताबिक Infinix GT 50 Pro को भारत में अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। इस फ़ोन के लेटेस्ट अपडेट में फ़ोन के नाम और अक्टूबर टाइमलाइन की जानकारी दी गई है। हालांकि लॉन्च की सटीक डेट की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के करीब फोन से जुड़े गेमिंग इकोसिस्टम की अन्य डिटेल्स दी जाएगी।

टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए इस बात का दावा किया है कि Infinix GT 50 Pro इस महीने भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। इस फोन के लिए एक इंटरैक्टिव वेबपेज का लिंक भी शेयर किया गया है। इस वेब पेज पर यूजर्स क्लिक करके एक रिवील मीटर को आगे बढ़ा सकते हैं। जिसके बाद फोन की लॉन्च डेट सामने आने की उम्मीद है। वेबपेज पर अगर आपको प्रोग्रेस परसेंटेज, रिवील अनलॉक करना है, तो उसके लिए आपको 30 सेकंड का टाइमर और रोज 5 सेशन की लिमिट दिखाई जा रही है। हालांकि, वेबपेज पर फिलहाल Infinix या GT 50 Pro का नाम नहीं लिखा गया है। इसके URL में ‘GT’ का रेफरेंस और ‘PR’ सोर्स पैरामीटर दिख रहा है। जिससे इसके GT सीरीज से जुड़े होने की संभावना लगभग पक्की है।

गेमिंग एक्सपेरिएंस भी होगा ख़ास

आपकी जानकारी के लिए बता दें की GT सीरीज़ में पहले भी GT 10 Pro, GT 20 Pro और GT 30 Pro जैसे दमदार फोंस आए हैं। अब कंपनी GT 50 Pro के जरिए इस सीरीज को अगले लेवल पर ले जा रही है। कहा जा रहा है की Infinix GT 50 Pro में एक इकोसिस्टम-आधारित गेमिंग एक्सपीरियंस शामिल होगा, इसमें फ़ोन के अलावा कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स और एलिमेंट्स होंगे जो गेम खेलने के तरीके और कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए दिए जाएंगे। हालांकि अभी इस इकोसिस्टम के सभी प्रोडक्ट्स की जानकारी सामने नहीं है। इन सब की जानकारी आने की संभावना लॉन्च के बाद ही है।

जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं, Infinix GT 50 Pro को ग्लोबल मार्केट में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जा चुका है और अब इसका भारतीय लॉन्च अक्टूबर में होगा। फिलहाल Amazon India या Flipkart पर फोन का आधिकारिक माइक्रोसाइट नजर नहीं आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से टीजर या माइक्रोसाइट के जरिए इसकी लॉन्च डेट बताई जा सकती है। यदि आप इसी महीने नया गेमिंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंतज़ार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IMC 2026 में Jio ने पेश किया क्रांतिकारी चश्मा.. देखने मात्र से होगी UPI पेमेंट, देखें कैसे करता है काम


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By