इस साल तक भारत में हो जाएंगे 30 करोड़ 5G फोन, नई रिपोर्ट से हुआ खुलासा
5G फोंस की भरमार से बनेगा ये रिकॉर्ड
2026 तक भारत में होंगे कुल 30 करोड़ 5G फोन
तेज़ी से बढ़ रही है 5G की डिमांड
स्मार्टफोन की दुनिया में आए दिन नए बदलाव देखने को मिलते हैं और इनके साथ ही यूजर्स की पसंद भी बदलती रहती है। 2G, 3G और 4G के बाद अब देश में 5G का क्रेज बढ़ने लगा है। कई टेलीकॉम कंपनियों ने 5G का ट्रायल भी शुरू कर दिया है ताकि यूजर्स को फास्ट इंटरनेट स्पीड का लाभ दिया जा सके। इतना ही नहीं अब बाज़ार में 5G स्मार्टफोन भी एंट्री लेने लगे हैं। एक बढ़िया बात यह है कि बाज़ार में 5G स्मार्टफोन केवल प्रीमियम सेगमेंट में ही नहीं बल्कि बजट रेंज में भी उपलब्ध हैं। यूजर्स के बीच 5G की डिमांड बढ़ रही है। सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले समय में भारत में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या में इजाफा होगा।
Surveyस्वीडिश टेलिकम्यूनिकेशन दिग्गज कंपनी Ericsson की Ericsson Mobility की रिपोर्ट से पा चला कि भारत में आने वाले 5G सालों यानि 2026 तक 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़कर 330 मिलियन यानि करीब 30 करोड़ हो जाएगी. कुल 5G स्मार्टफोन यूजर का 26 फीसद होगा। ग्लोबल स्तर पर साल 2021 तक कुल 5G यूजर्स की संख्या 58 करोड़ हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 5G का क्रेज़ लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर रोज़ करीब 10 लाख लोग नया 5G स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। साथ ही प्रतिमाह डाटा का खर्च भी अब 40GB हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में औसतन प्रतिमाह डाटा खर्च 13GB था जो कि साल 2020 में बढ़कर 14.6GB हो गया है। दुनियाभर में देशों की लिस्ट में भारत में डाटा इस्तेमाल के मामले में दूसरे पायदान पर है। उम्मीद है कि आने वाले समय में भारत में 5G डाटा प्लान की कीमत काफी अधिक होगी और इसके लिए यूजर्स को बड़ी रकम खर्च करनी होगी। भारत में साल 2021 की पहली तिमाही में 5G यूजर्स की संख्या 7 करोड़ तक हो सकती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile