Huawei Y9 (2019) की कीमत में हुई कटौती, ये है नई कीमत

HIGHLIGHTS

HiSilicon Kirin 710 SoC के साथ आता है Huawei Y9 (2019)

4,000mAh बैटरी है मौजूद

Huawei Y9 (2019) की कीमत में हुई कटौती, ये है नई कीमत

Huawei Y9 (2019) को हाल ही में भारत में प्राइस कट मिला है यानी अब इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गयी है। कटौती के बाद अब आप इस फ़ोन को 12,990 रुपए की कीमत में Amazon से खरीद सकते हैं। इससे पहले इसे 15,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। इस तरह इस फ़ोन पर 3000 रुपए की कटौती की गयी है। आपको बता दें कि Huawei Y9 (2019) अभी भारत में सिर्फ Amazon India पर ही बिकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह बजट स्मार्टफोन है जो दो फ्रंट और दो रियर कैमरा, 6.5 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन, ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन को यूज़र्स Midnight Black और Sapphire Blue कलर वैरिएंट्स में खरीद सकते हैं। कंपनी ने Huawei Y9 (2019) को भारत में जनवरी 2019 में लॉन्च किया था।

Amazon की लिस्टिंग के मुताबिक, Huawei Y9 (2019) स्मार्टफोन को कई दिनों से 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस तरह अब यह फ़ोन सस्ते में यूज़र्स के लिए उपलब्ध हुआ है।

Huawei Y9 स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Y9 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2340 x 1080p है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। कम्पनी इसे फुलव्यू डिस्प्ले पैनल का नाम दे रही है और इसे 3D कर्व्ड डिज़ाइन दिया गया है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह स्मार्टफोन HiSilicon किरिन 710 SoC ओक्टा कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो AI पॉवर 7.0 के साथ आता है और सभी AI सम्बंधित टास्क करता है। यह फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह कम्पनी की GPU टर्बो तकनीक के साथ आता है जो डिवाइस की ग्राफिक परफॉरमेंस को बढ़ाता है और यह पॉवर कंसम्पशन को कम करता है।

ऑप्टिक्स की बात की जाए तो डिवाइस में डुअल रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। Huawei Y9 के बैक पर 13 MP + 2 MP का डुअल कैमरा दिया गया है जो AI सीन डिटेक्शन और बोकेह फीचर के साथ आता है। डिवाइस के फ्रंट पर भी 16MP + 2MP का डुअल कैमरा दिया गया है।16MP सेंसर को f/2.0 अपर्चर लेंस के साथ पेश किया गया है और यह 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग सपोर्ट करता है जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाया जा सकता है। फोन में 4000mAh की बैटरी मौजूद है जो स्मार्ट पॉवर कंसम्पशन ऑप्टीमाइज़ेशन सपोर्ट के साथ आती है जिससे पॉवर सेव की जा सकती है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile