अभी कुछ महीने पहले ही हुवावे ने बाज़ार में अपना नया फ़ोन मेट 8 पेश किया था, अब अफवाहें हैं कि हुवावे अपना नया फ़ोन मेट 9 पेश करने की तैयारी में है. कंपनी इनदिनों अपने इस नए फ़ोन पर काम कर रही है. अफवाहों के अनुसार, यह नया फ़ोन कंपनी के खुद के किरिन 960 चिपसेट (ओक्टा-कोर CPU) के साथ पेश हो सकता है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Dell Latitude 7275 Hands on Hindi Video
इसके साथ ही कुछ और अफवाहों के अनुसार, मेट 9 स्मार्टफ़ोन 20 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी मौजूद होगा. अभी हाल ही में हुवावे ने अपने दो नए फोंस P9 और P9 प्लस को 12 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है. उम्मीद है कि यह नया फ़ोन इस साल के आखिर तक बाज़ार में पेश हो सकता है. अब इस प्रोसेसर और कैमरा सेटअप को देख कर तो यही लगता है कि कंपनी बाज़ार में एक पॉवरफुल फ्लैगशिप डिवाइस पेश करने के योजना पर काम कर रही है.
इसे भी देखें: Docoss X1 महज़ Rs. 888 में एक लुभावना ऑफर है, लेकिन फ्रीडम 251 ने हमें सिखाया है किसी पर भी भरोसा न करें
इसे भी देखें: इंस्टाग्राम, फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर ऐप्स अब विंडोज 10 पर उपलब्ध
सोर्स