HTC के इस स्मार्टफ़ोन एंड्राइड नौगट के अपडेट की चर्चा पिछले महीने यानी नवम्बर में शुरू हुई थी. और आखिरकार इस स्मार्टफ़ोन को एंड्राइड नौगट का अपडेट मिल गया है.
HTC के इस स्मार्टफ़ोन एंड्राइड नौगट के अपडेट की चर्चा पिछले महीने यानी नवम्बर में शुरू हुई थी. और आखिरकार इस स्मार्टफ़ोन को एंड्राइड नौगट का अपडेट मिल गया है. इसके अलावा आपको बता दें कि HTC वन M9 में एंड्राइड नौगट को कई बढ़िया टूल्स के साथ पेश किया गया है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इस अपडेट के माध्यम से आप अब इस स्मार्टफ़ोन में क्विक शॉर्टकट स्क्रीन और नोटिफिकेशन एरिया मिल रहा है. इसके अलावा आपको इसमें एक नया प्रीव्यू बटन भी मिल रहा है. इसके अलावा इसमें आपको वाई-फाई और अन्य सेटिंग के बदलाव भी मिल रहे हैं. न्यू नाइट मोड भी आपको मिल रहे हैं.
अगर इसके स्पेक्स की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक का हेलिओ X10 प्रोसेसर और 5.2-इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है. साथ ही बता दें कि इसमें 2GB की रैम और 16GB की एक्सपेंडेबल इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. स्मार्टफ़ोन में इसके साथ ही 2840mAh क्षमता की बैटरी दी गई है.
अगर फ़ोन में दिए गए कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और एक HTC अल्ट्रापिक्सेल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही इसमें एक फ्रंट फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.
NEW LAUNCH – #HTC ONE M9+ Prime Camera Edition. Best Buy Rs. 23990/-
इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs, 23,990 है लेकिन यह अभी आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. यह एक थर्ड पार्टी रिटेलर के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है.