4 कैमरों से लैस Honor 9 Lite फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध

HIGHLIGHTS

Honor 9 Lite में 13MP + 2MP डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा.

4 कैमरों से लैस Honor 9 Lite फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध

Honor 9 Lite को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है. इसका मतलब है कि यह फ़ोन फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा. कल आयोजित एक मीडिया इवेंट में कंपनी ने अपने इस फ़ोन को मीडिया के लोगों को भी दिखाया है. उम्मीद करते हैं कि यह फ़ोन जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Honor 9 Lite में मौजूद फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें ग्लास बैक मिलेगा. यह एंड्राइड ओरियो से लैस होगा. यह किरिन 659 प्रोसेसर से लैस होगा.

इस फ़ोन में 5.65-इंच की फुल-HD+ IPS डिस्प्ले मौजूद होगी, यह 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाला फ़ोन होगा. यह दो वेरियंट में पेश होगा- 3GB रैम/32GB रोम और दूसरा 4GB रैम और 64GB रोम से लैस होगा. यह डुअल सिम स्मार्टफ़ोन EMUI 8.0 पर काम करेगा, जो एंड्राइड 8.0 ओरियो पर आधारित होगा.

इसमें 3000 mAh की बैटरी भी मौजूद है. इसमें रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा. Honor 9 Lite में 13MP + 2MP डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा. दोनों डुअल कैमरे 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo