डुअल रियर और फ्रंट कैमरे से लैस Honor 9 Lite आज हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है.

डुअल रियर और फ्रंट कैमरे से लैस Honor 9 Lite आज हो सकता है आपका

Honor 9 Lite को अभी हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है. यह स्मार्टफ़ोन दो वेरियंट में आता है, 3GB रैम और 4GB रैम. इसके 3GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 14,999 है. अच्छी बात ये है कि, यह स्मार्टफ़ोन आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस सेल में इस फ़ोन के दोनों वेरियंट उपलब्ध होंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेज़न के ग्रेट इंडियन सेल में इन डिवाइसों पर हैं खास ऑफर

ये  स्मार्टफोन रियर ग्लास पैनस से लैस होगा. ये डिवाइस ब्लू, ग्लेशियर ग्रे और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये Honor 9 Lite 5.65 इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ से लैस है. इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है. इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है. ये डुअल सिम डिवाइस है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में मौजूद है.

Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP का डुअल फ्रंट कैमरा रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GPS, A-GPS, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo