आज एक बार फिर से Flipkart पर सेल के लिए आयेगा Honor 9 Lite स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

Honor 9 Lite स्मार्टफोन अपने लॉन्च के बाद से कई बार सेल के लिए आ चुका है, और हर सेल में कुछ ही मिनटों में यह स्मार्टफोन सोल्ड आउट हो जाता है।

आज एक बार फिर से Flipkart पर सेल के लिए आयेगा Honor 9 Lite स्मार्टफोन

Huawei की ओर से अभी कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया Honor 9 Lite स्मार्टफोन एक बार फिर से आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए Flipkart पर उपलब्ध होने वाला है। इस स्मार्टफोन को लॉन्च के बाद से कई बार सेल के लिए आ चुका है, और हर सेल में कुछ ही मिनटों में यह स्मार्टफोन सोल्ड आउट हो जाता है। आज कि सेल में क्या होता है यह तो आपको इसके बाद ही पता चलने वाला है। स्मार्टफोन को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका मिड-रेंज में आने के बाद भी क्वाड कैमरा सेटअप से लैस होने के साथ ही फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च होना, सबको लुभा रहा है। और यही कारण है कि इस स्मार्टफोन के सेल पर आने के कुछ ही मिनटों में यह सोल्ड आउट हो जाता है। आपको बता दें कि अभी पिछले सप्ताह ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एक OTA अपडेट के माध्यम से राइड मोड फीचर दे दिया है। यह उस समय आपके काफी काम आ सकता है, जब आप अपना दुपहिया वाहन चला रहे हों। यह फीचर मार्च के एंड तक सभी स्मार्टफोंस में मिलना शुरू हो जाएगा। 

फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है खास ऑफर

Honor 9 Lite स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता दें कि स्मार्टफोन में आपको एक 5.65-इंच की FHD+ 2160×1080 पिक्सेल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल रही है। यह स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आई है। स्मार्टफोन में ओक्टा-कोर किरिन 650 CPU दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ एक 4GB रैम के अलावा एक 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट भी मिल रहा है। 

स्मार्टफोन का सबसे ख़ास फीचर इसका क्वाड-कैमरा सेटअप है। इसमें एक 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप फोन के फ्रंट और रियर में मौजूद है। इन दोनों ही कैमरा के साथ आप 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली पोर्ट्रेट मोड वाली विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है खास ऑफर

फोन को एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है। फ़ोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रे रंगों में लिया जा सकता है, इस स्मार्टफोन के 3GB रैम वाले वर्जन की कीमत Rs. 10,999 है, इसके अलावा इसके 4GB रैम वाले वर्जन की कीमत Rs. 14,999 है।  

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo