Honor 20 Pro मोबाइल फोन 32MP के इन-स्क्रीन कैमरा के साथ आया नजर, जानिये खूबियाँ

Honor 20 Pro मोबाइल फोन 32MP के इन-स्क्रीन कैमरा के साथ आया नजर, जानिये खूबियाँ

Huawei ने अभी हाल ही में अपने Honor Brand की ओर से एक नए फ्लैगशिप मोबाइल फोन को लॉन्च करने की घोषणा की है, आपको बता देते हैं कि लन्दन में होने वाले एक इवेंट के दौरान इन स्मार्टफोंस को 21 मई को लॉन्च किया जा सकता है। एक नया लीक भी इंटरनेट पर नजर आ रहा है, इस लीक से सामने आ रहा है कि Honor 20 Pro स्मार्टफोन में आपको एक पंच-होल कैमरा मिलने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता देते हैं कि Linus Tech Tips की ओर से एक ट्विट किया गया है, जिसमें आगामी Honor 20 Pro मोबाइल फोन की एक इमेज भी है। इस बॉक्स में आप देख सकते हैं कि इस स्मार्टफोन का नाम यहाँ देखा जा सकता है। इसके आलावा इस तस्वीर को देखकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल कैमरा मिल रहा है, जो इसके फ्रंट पैनल पर देखा जा सकता है। 

ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 32MP का फ्रंट कमेरा मिलने वाला है, इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है, इसमें आपको एक Sony IMX600 सेंसर भी मिलने वाला है। 

इस आगामी मोबाइल फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा कि इसमें आपको यानी Honor 20 Pro मोबाइल फोन में आपको  Honor 20 मोबाइल फोन का ही डिजाईन मिलने वाला है। इसके अलावा Honor 20 Pro मोबाइल फोन में आपको किरिन 980 7nm प्रोसेस पर निर्मित प्रोसेसर मिलने वाला है। 

इसके अलावा फोन में आपको 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने वाले हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है। हम सभी जानते हैं कि इस मोबाइल फोन को 21 मई को होने वाले एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile