Honor 20 मोबाइल फोन 32MP इन-स्क्रीन कैमरा के साथ आया नजर
Huawei की ओर से लन्दन में अगले सप्ताह होने वाले एक इवेंट के दौरान कंपनी अपने Honor 20 मोबाइल फ़ोन को लॉन्च करने की सारी तैयारी कर चुकी है। इस मोबाइल फ़ोन के कुछ स्पेक्स इसके लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर नजर आ चुके हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.26-इंच की एक FHD+ स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 32MP का इन-स्क्रीन कैमरा भी मिलने वाला है। मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का रियर कैमरा मिलने वाला है, यह एक Sony IMX586 सेंसर होने वाला है।
Surveyइसके अलावा आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक 16MP का 117 डिग्री अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इसके अलावा भी इस मोबाइल फोन में 2 अन्य कैमरा भी दिया गए हैं, जो 2-2MP के हैं। इसमें से एक के माध्यम से आप मैक्रो शॉट्स ले सकते हैं, इसके अलावा दूसरे के माध्यम से आप डेप्थ सेंसर के द्वारा पोर्टेट शॉट के सकते हैं।
इस मोबाइल फोन में आपको यहाँ इन तस्वीरों में देखने पर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोब्निले फोन में आपको एक LCD स्क्रीन मिल रही है, हालाँकि आपको बता देते हैं कि Honor 20 Pro में मौजूद OLED स्क्रीन आपको इसमें नजर नहीं आने वाली है।
मोबाइल फोन में आपको किरिन 980 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको 6GB की LPDDR4X रैम मिल रही है, साथं ही स्मार्टफोन 128GB की स्टोरेज से भी लैस है। इस मोबाइल फोन में आपको ड्यूल सिम सपोर्ट मिल रही है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि यह एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में अआप्को एक 3750mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
यह मोबाइल फोन आपको सफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंगों में मिल जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को 21 मई को लॉन्च किया जाने वाला है, और उसी समय इसकी कीमत से भी पर्दा उठने वाला है। इसका मतलब है कि आपको इसकी कीमत के लिए अभी कुछ इंतज़ार करना पड़ सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
