Honor 10 स्मार्टफोन Kirin 970 प्रोसेसर और एंड्राइड Oreo के साथ हुआ लॉन्च

HIGHLIGHTS

आखिरकार सभी रुमर्स को पीछे छोड़ते हुए Honor ने आज चीन में अपने Honor 10 स्मार्टफोन को इन क्षमताओं के साथ लॉन्च कर दिया है।

Honor 10 स्मार्टफोन Kirin 970 प्रोसेसर और एंड्राइड Oreo के साथ हुआ लॉन्च

Honor ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Honor 10 को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को iPhone X जैसे नौच डिजाईन के साथ पेश किया गया है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में Huawei ने अपने P20 Pro स्मार्टफोन को भी अभी हाल ही में पेश किया है। हालाँकि आज हम बात करने वाले हैं अभी आज ही लॉन्च हुए Honor 10 स्मार्टफोन के बारे में इस डिवाइस को किरिन 970 चिपसेट और EMUI 8.1 के अलावा AI क्षमताओं के साथ पेश किया गया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर स्पेक्स की चर्चा करें तो इस डिवाइस को कंपनी की ओर से 5.84-इंच की FHD+ LCD 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें नौच डिजाईन भी आपको मिल रहा है। फोन को 6GB की रैम के साथ EMUI 8.1 पर आधारित एंड्राइड Oreo के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में एक 3,400mAh क्षमता की बड़ी बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। 

Paytm Deals: इन प्रोडक्ट्स पर Paytm दे रहा है दमदार ऑफर्स

फोन में एक 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16-मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में एक 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 

अगर स्मार्टफोन की कीमत की चर्चा करें तो आपको बता दें कि इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 2,599 है, जो लगभग Rs 27,200 के आसपास होती है। साथ ही अगर इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की अगर चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे आप CNY 2,999 में ले सकते हैं। यह लगभग Rs 31,400 के आसपास की कीमत है। फोन के लिए प्री-आर्डर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

Paytm Deals: इन प्रोडक्ट्स पर Paytm दे रहा है दमदार ऑफर्स

हालाँकि अभी भारत में इसके लॉन्च होने को लेकर कोई भी बात सामने नहीं आई है। इसके अलावा अगर बात करें इसके प्री-आर्डर की तो इसे आप 19 अप्रैल यानी आज से लेकर 26 अप्रैल तक प्री-आर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा यह सेल के लिए 27 अप्रैल को उपलब्ध हो जाने वाला है। 

वाया:

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo